फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   29 year old sewerage line collapsed for the 5th time on Raniya Road

Sirsa News: रानियां रोड पर 5वीं बार धंसी 29 साल पुरानी सीवरेज लाइन

Thu, 20 Jun 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
29 year old sewerage line collapsed for the 5th time on Raniya Road
रानियां रोड पर धंसी 29 साल पुरानी सीवरेज लाइन।
सिरसा। शहर के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के सामने रानियां को जाने वाली 29 साल करीब 25 फुट गहरी पुरानी सीवरेज की मुख्य लाइन में बुधवार सुबह 8 बजे के आसपास धंस गई। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सूचित किया और किसी हादसे को टालने के लिए अवरोधक लगा रोड को वनवे कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह रानियां रोड पर स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क में दरारें देखी। इसके बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी लगाकर 50 फुट के टुकड़े की खोदाई का कार्य आरंभ किया तो एकदम से सड़क नीचे धंस गई। गनीमत ये रही कि सड़क की स्थिति देख स्थानीय लोगों ने पहले ही अवरोधक लगाकर इसे रोक दिया। नहीं तो किसी भारी वाहन के गुजरने के दौरान यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। क्योंकि इस रोड से रोजाना करीब 10 हजार के करीब वाहन चालकों का आवागमन होता है। बताया जा रहा कि लाइन में गैस बनने के कारण यह धंसी है।
विज्ञापन

बता दें कि जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर वर्ष 1995 के आसपास दूषित पानी निकासी के लिए 72 एमएम की सीवरेज की मुख्य लाइन बिछाने का कार्य किया था। धीरे-धीरे शहर के विकास के साथ ही इस सीवरेज लाइन पर बोझ बढ़ता गया। शहर से रानियां को जाने वाले मुख्य रोड के साथ लगती कॉलोनियों में बड़े स्तर पर डेयरी खुल गईं। इन डेयरी से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ सीधे ही सीवरेज लाइन में बहा देने से उनकी बनी गैस के कारण यह लाइन धीरे-धीरे कमजोर होती गई। जिस कारण पीछे कुछ वर्षों में यह पांचवीं बार टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानना जरूरी
लाइन बिछाई गई - 1995 के आसपास
चौड़ाई - 72 एमएम
गहराई - 25 फुट से ज्यादा
ब्लास्ट हुई - पांचवीं बार
72 एमएम पाइप की लाइफ - 20 से 25 साल
सीवरेज लाइन में गोबर डालने से पाइप लाइन की लाइफ - 15 से 20 साल के बीच
इन वर्षों में धंसी है सड़क - वर्ष 2010, वर्ष 2015, अगस्त 2019, फरवरी 2023।
क्यों बार-बार धंसती है लाइन
अधिकारियों के अनुसार पटेल चौक से रानियां रोड होते हुए केलनियां तक लाइन जाती है। इस लाइन के दोनों ओर 15 से ज्यादा कॉलोनियां बसी हुई हैं। इन कॉलोनियों में 500 से ज्यादा पशु डेयरी हैं। ऐसे में लाइन में बड़े स्तर पर गोबर बहाया जाता है। गोबर से बायोगैस बनती है। सीवरेज लाइन से गैस को बाहर निकालने के लिए 500 मीटर की दूरी पर गैस पाइप लगाई जाती है। जिससे गैस खुले आसमान में चली जाती है, लेकिन इस मुख्य लाइन में ऐसा कुछ नहीं है। यही कारण है कि यह सीवरेज लाइन बार-बार धंस रही है।
आसपास की ये कॉलोनियों हुईं प्रभावित
इस सीवरेज के धंसने से गुर्जर मोहल्ला, थेहड़ मोहल्ला, गांधी काॅलोनी, सरस्वती कॉलोनी, खेतरपाल कॉलोनी, सब्जी मंडी एरिया, रानियां चुंगी बाजार, बाजीगर मोहल्ला आदि प्रभावित हुई हैं। इनके सीवरेज के पानी को पंप लगाकर दूसरी लाइन में डालने का कार्य किया जाएगा।

यह सड़क 5वीं बार धंसी है। इससे पहले रानियां रोड पर ही बने गुरुद्वारे, पेट्रोल पंप और रानियां चुंगी के पास पूर्व में धंसी चुकी है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। सीवरेज लाइन से गैस निकालने की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह लाइन धंस रही है।
-सतपाल सेतिया, शहरवासी

करीब डेढ़ साल पहले दुकान के आगे लाइन धंसी थी। जिसके कारण कई दिनों तक परेशान होना पड़ा था। जब पहली बार सड़क धंसी थी, तब लोडिंग ट्रक इसमें धंस गया था। यदि रात को सड़क धंसी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
-मंदीप सेतिया, दुकानदार

आज जब सुबह दुकान खोली थी तो एक ग्राहक ने बताया कि आपकी दुकान के सामने सड़क में दरार नजर आ रही है। उसके बाद जब जाकर देखा तो फुटपाथ से सड़क के बीचों-बीच आधे फुट से ज्यादा सड़क धंसी हुई थी। इसके बाद तुरंत प्रभाव से बेरिकेड लगाए और पुलिस को फोन कर सूचना दी। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी।
-राहुल, दुकानदार

शहर से रानियां रोड की मुख्य लाइन टूटी है। खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। खोदाई के बाद ही लाइन की स्थिति का पता चल पाएगा। गोबर के कारण पैदा हुई बायोगैस के कारण लाइन टूटी है।

-संदीप कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
शहर में डेयरी चलाने वाले लोगों को पूर्व में भी नोटिस दिए गए हैं। नोटिस देने के साथ उनके खिलाफ कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। डेयरी संचालकों को सीवर लाइन में गोबर न बहाने के लिए कई बार जागरूक भी किया गया है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article