फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   27 new dengue patients found, 60 to 70 thousand are being spent in private hospital

डेंगू के मिले 27 नए मरीज, निजी अस्पताल में 60 से 70 हजार हो रहे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
27 new dengue patients found, 60 to 70 thousand are being spent in private hospital
डेंगू के मामले बढ़ने के बाद फोगिंग करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 27 नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक 299 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। निजी अस्पतालों में काफी संख्या में डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है। निजी अस्पतालों में एक डेंगू के मरीज से इलाज के दौरान 60 से 70 हजार रुपये लिया जा रहे हैं। इसके कारण मरीजों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी अस्पतालों व्यवस्था न होने के कारण मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। जांच के बाद मरीज को प्लेटलेट्स कम होने के बाद उन्हें चढ़ाई जा रही है। जबकि सात से आठ दिन के इलाज के दौरान एक मरीज से निजी अस्पताल करीब 60 से 70 हजार रुपये लिए रहे हैं। अधिकारियों की ओर से इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके कारण मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं शहर के निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण मरीजों को बेड लेने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक मरीज को इलाज के दौरान चढ़ाई जा रही है 8 से 9 बार प्लेटलेट्स
डेंगू के मरीजों की प्लेटलेेट्स कम होने के बाद चिकित्सकों की ओर से मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। इलाज के दौरान एक मरीज को 8 से 9 थैलियां प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। इसके कारण ब्लड बैंकों में भी अब प्लेट्लेट्स की कमी आनी शुरू हो चुकी है। ब्लड बैंक मरीजों के परिजनों से खून लेने के बाद उन्हें प्लेटलेट्स दे रहे हैं। हालांकि मरीजों 400 रुपये की थैली दी जा रही है और बदले में डोनर का खून लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जाएगी
निजी अस्पताल की ओर से अधिक खर्च लिया जा रहा है तो इस मामले की जांच की जाएगी। अभी तक मरीजों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। मामले की जांच की जाएगी।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल अधिकारी, जिला मलेरिया विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed