{"_id":"61097d2e8ebc3e88b216ee48","slug":"2365-children-are-not-studying-66-special-training-centers-built-for-them-sirsa-news-hsr6078812196","type":"story","status":"publish","title_hn":"2365 बच्चे नहीं पढ़ रहे, इनके लिए बनाए 66 विशेष प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2365 बच्चे नहीं पढ़ रहे, इनके लिए बनाए 66 विशेष प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए अतिरक्ति उपायुक्त उत्तम सिंह।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जो बच्चे किन्हीं कारणों से स्कूल जाने से वंचित रह गए हैं, ऐसे बच्चों के लिए सरकार की ओर से समग्र शिक्षा के तहत स्पेशल ट्रेनिंग आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन कार्यक्रम चलाया गया है। कार्यक्रम आउट ऑफ स्कूल बच्चों को प्रशिक्षण देकर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। सर्वे के दौरान पता चला कि जिले में 2365 बच्चे स्कूलों में नहीं जा रहे। इनके लिए स्पेशल 66 ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों में जेबीटी व बीएड धारक वॉलेंटियर के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह मंगलवार को पंचायत भवन में स्पेशल ट्रेनिंग आउट ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक संबोधित कर रहे थे। बैठक में डीईओ संत कुमार, डीईईओ आत्म प्रकाश, डीपीसी बुटा राम, एपीसी गोपाल कृष्ण शुक्ला, शशी सचदेवा, अमित देवगुण सहित बीईओ, एबीआरसी, बीआरपी उपस्थित थे। बैठक में कार्यक्रम की गाइडलाइन व दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर के चयन, संचालन आदि बारे भी बताया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2020-21 के सर्वे में जिले के 2365 बच्चों को चिह्नित किया गया है। ये आउट ऑफ स्कूल बच्चे हैं, जो किन्हीं कारणों से स्कूल जाने से वंचित रह गए हैं। इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर स्कूल में दाखिल करवाना है। इसके लिए आउट स्कूल चिल्ड्रन ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया गया है। जिसमें ज्यादातर ईंट-भट्ठों, फैक्टरी आदि पर मजदूरी करने वाले परिवारों से संबंधित हैं। इसलिए कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी इन बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताएं। आउट ऑफ स्कूल बच्चों का परिवार पहचान पत्र बनवाएं।