{"_id":"59cff26e4f1c1bca538b5151","slug":"21506800238-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सेवादार गुरदास तूर को कुर्बानी गैंग की ओर से दी गई धमकी मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सेवादार गुरदास तूर को कुर्बानी गैंग की ओर से दी गई धमकी मामले में केस दर्ज
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेवादार गुरदास तूर को कुर्बानी गैंग की ओर से दी गई धमकी मामले में केस दर्ज
तूर ने डेरा प्रवक्ता संदीप मिश्रा पर जताया कुर्बानी गैंग का सदस्य होने का शक
25 अगस्त को डेरा अनुयायियों ने गुरदास तूर के घर पर बोला था हमला, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े थे
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा की कुर्बानी गैंग की ओर से डेरा मुखी की करतूतों का पर्दाफाश करने वाले पूर्व सेवादार गुरदास तूर को धमकी दी गई है। गुरदास तूर ने अपने परिवार को कुर्बानी गैंग से खतरा बताते हुए सिरसा शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में पूर्व सेवादार तूर ने कहा है कि डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को दबाने के लिए मानव बम का काम करने वालों का गिरोह बना रखा है। डेरा मुखी ने इस गिरोह को कुर्बानी विंग का नाम दिया हुआ है। कुर्बानी विंग डेरा मुखी के इशारे पर उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्तियों को ठिकाने लगाता रहा है। गत दिनों कुर्बानी गैंग ने धमकी भरा पत्र जारी किया। धमकी वाले पत्र में सबसे पहला नाम उसका है। उसके अलावा मीडिया व पुलिस अधिकारियों के परिवार को चुन-चुनकर मारने की धमकी दी गई है। शिकायत में गुरदास तूर का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने इंटरव्यू में उसे गद्दार कहा था। संदीप मिश्रा और कुर्बानी गैंग के बयान से साफ जाहिर होता है कि दोनों में गहरा संबंध है। इसलिए संदीप मिश्रा से कुर्बानी विंग का पता लगाना बहुत आसान होगा, क्योंकि कहीं न कहीं संदीप मिश्रा भी इस कुर्बानी विंग का सदस्य हो सकता है।
पूर्व सेवादार तूर ने पुलिस अधीक्षक के दी शिकायत में बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के तौर पर दो गनमैन दिए गए हैं। ये गार्ड परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर तैनात कर रखे हैं। डेरा के गुंडे व कुर्बानी गैंग उसके परिवार को रास्ते से हटाने के लिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। गुरदास तूर का घर डेरा सच्चा सौदा के पास पड़ता है। 25 अगस्त की हिंसा के दिन डेरा अनुयायियों ने उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। भाग्यवश उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। गुरदास तूर ने एसपी से मांग की है कि कुर्बानी गैंग व गैंग को चलाने वाले डेरा प्रशासन के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। धमकी भरे पत्र की जांच करके दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
डेरा प्रवक्ता संदीप मिश्रा से होगी पूछताछ
गुरदास तूर के घर हमला करके सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और डेरा की कुर्बानी गैंग की ओर दी गई धमकी को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, धारा 144 का उल्लंघन और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डेरा प्रवक्ता संदीप मिश्रा पर कुर्बानी गैंग का सदस्य होने का संदेह गुरदास तूर की ओर से जताया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदीप मिश्रा से भी पूछताछ की जाएगी।
-इंस्पेेक्टर राम सिंह, शहर थाना, प्रभारी सिरसा।