फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   202 corona infected in one day

जिले में एक साथ मिले 202 मरीज कोरोना संक्रमित, एक महिला की संक्रमण से गई जान

Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
202 corona infected in one day
नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने के लिए लगी लोगों की कतार। - फोटो : Sirsa
जिले में दो साल में पहली बार रिकार्ड तोड़ कोरोना संक्रमित का आंकड़ा सामने आया है। शुक्रवार को जिले में 202 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि सुलतानपुरियां की 75 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 126 तक पहुंच गया है। जिले में अब 932 मरीज सक्रिय है। वहीं शुक्रवार को 93 मरीज स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेल में दो, हुडा सेक्टर 20 में 13, सिविल अस्पताल कैंपस, सी ब्लॉक में सात, सीडीएलयू, आईसीआईसीआई बैंक, बाल्मीकि चौक, नेकी गुर्जर वाली गली, बरनाला रोड, ई ब्लॉक, डेरा, खैरपुर, कंगनपुर रोड, गांधी कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, अनाज मंडी, रोहित पार्क, डीसी कॉलोनी, नोहरियां बाजार, एफ ब्लॉक, कीर्तिनगर, ए ब्लॉक, चत्तरगढ़पट्टी, सीडीएलयू, अग्रवाल कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, गोल डिग्गी चौक, बहादुर नगर, प्रीत बस्ती, बरनाला रोड, राम नगरिया, खन्ना कॉलोनी, इंद्रपुरी मोहल्ला, एकता चौक, मोहता गार्डन, दशमेश नगर में एक-एक, प्रीत नगर में सात, गांधी कॉलोनी में दो, बेगू रोड पर चार, रेलवे कॉलोनी में दो, जीटीएम कॉलोनी में दो, गुरुनानक नगर में तीन, नोहरिया बाजार में दो, गीता भवन वाली गली में दो, मोची वाली गली में दो, एमसी कॉलोनी में दो , द्वाराका पुरी में तीन, डबवाली में 11, ऐलनाबाद में 27, कालांवाली में 18, ओढ़ा में नौ, नाथूसरी चोपटा में 14, माधोसिघाणा में आठ, रानियां में छह, चौटाला में 16, बड़ागुढ़ा में दो सहित कुल 202 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

अस्पताल में सख्ती करने के आदेश : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने के कारण अब अस्पताल प्रशासन की ओर से सख्ती करने के आदेश दिए गए है। वहीं उप सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने मरीजों को ई संजीवनी एप डाउनलोड करने और उसके माध्यम से घर बैठे जांच करवाने की अपील की है। ई संजीवनी एप के माध्यम से मरीज घर पर बैठकर डॉक्टर को बीमारी बता सकता है। जिसके पश्चात डॉक्टर मरीज को दवाई की ऑनलाइन ही स्लिप भेजेगा। स्लिप से मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दवाई प्राप्त कर सकता है। सामान्य रोगियों इसी के माध्यम अपनी जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा अस्पताल में मरीजों के लिए बढ़ाए बेड : स्वास्थ्य विभाग के पास सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलाकर कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कुल 394 बेड की व्यवस्था थी। लेकिन अब निजी अस्पतालों ने भी 184 बैड की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग की भेजी है। जिसके पश्चात अब बेड की संख्या 578 हो गई है। वहीं डेरा अस्पताल में बेड बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए गए है। ताकि मरीजों को डेरा अस्पताल में बेहतरीन इलाज मिल सके । वहीं इनमें से 100 बेडों पर आक्सीजन की व्यवस्था है।
अप्रैल में नौ मरीजों की हो चुकी है मौत : अप्रैल माह में अब तक कुल 9 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 16 दिनों में कुल 1168 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं शुक्रवार को 93 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब कुल 932 मरीज सक्रिय है। इनमें से 526 मरीज होम आइसोलेट है जबकि 81 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 283569 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 9747 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। 1156 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। जिले में अब तक कुल 126 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है ।
37 केंद्रों पर 3002 को लगी कोरोना वैक्सीन : स्वास्थ्य विभाग की ओर शुक्रवार को 37 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। दिनभर 3002 लाभार्थी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। विभाग की ओर से अब तक कुल 151679 वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगाई गई है। इनमें से 131427 लाभार्थियों को कोरोना की पहली डोज और 20252 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए निजी अस्पतालों में 25 फीसद बेड कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए आरक्षित किए गए है। नागरिक अस्पताल में भी सख्ती को लेकर आदेश दिए गए है। -डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed