{"_id":"5c699a06bdec225eb27aaed0","slug":"201550424582-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बोले- नशा बेचने वाले की कोई भी नहीं करवाएगा जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बोले- नशा बेचने वाले की कोई भी नहीं करवाएगा जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। गांव रोहिडांवाली के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ हुंकार भरी है। ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव पारित किया है। ये प्रस्ताव ओढां पुलिस व एसपी को सौंपा जाएगा।
गांव में नशे के खिलाफ एकजुट होने के उद्देश्य से ग्रामीण चौपाल में एकत्रित हुए। सभी ने नशे के खिलाफ चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो गांव की युुवा पीढ़ी इसकी पूरी तरफ से गिरफ्त में आ जाएगी। लोगों ने ग्राम सरपंच से नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की बात कही। जिसके बाद प्रस्ताव पारित करते हुए ये फैसला लिया गया कि अगर गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या किसी तस्कर के साथ उसकी संलिप्तता पाई गई तो गांव का कोई भी व्यक्ति न तो उसकी सिफारिश लेकर थाने में जाएगा और न ही उसकी जमानत करवाएगा। इसके अलावा ये भी फैसला लिया गया कि अगर गांव में कोई व्यक्ति नशा करता पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। उक्त व्यक्ति की भी कोई सिफारिश या जमानत नहीं करवाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नशा रोकने के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया। ये कमेटी गांव में नशा बेचने व करने वालों के अलावा ऐसे लोगों पर भी विशेष निगाह रखेगी जो लोग बाहर से गांव में नशा बेचने की नियत से आते हैं।
ये फैसला अकेली पंचायत ने नहीं अपितु पूरे गांव ने लिया है। पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया है। ये प्रस्ताव एसपी व ओढां थाना में दिया जाएगा। लोगों के इस सराहनीय कदम से नशे पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
- महेंद्र कालवा, सरपंच
हमारे पास अभी तक कोई प्रस्ताव तो नहीं आया लेकिन ग्रामीणों के इस प्रयास के कुछ सार्थक परिणाम सामने जरूर आएंगे। पुलिस ने नशे के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर रही है। नशे के खिलाफ सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
- राज महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी (ओढां)