फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बस समस्या को लेकर आरटीए आफिस पहुंचे विद्यार्थी, आरटीए सचिव ने रोडवेज टीआई को दिए समाधान के निर्देश

बस समस्या को लेकर आरटीए आफिस पहुंचे विद्यार्थी, आरटीए सचिव ने रोडवेज टीआई को दिए समाधान के निर्देश

Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बस समस्या को लेकर आरटीए आफिस पहुंचे विद्यार्थी, आरटीए सचिव ने रोडवेज टीआई को दिए समाधान के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा-फतेहाबाद मार्ग पर चलने वाली परिवहन समिति की चार बसों को मूल मार्ग पर चलाने की मांग को लेकर विद्यार्थी सोमवार को आरटीए कार्यालय में पहुंचे। विद्यार्थियों ने विभाग के सचिव सत्यप्रकाश से बातचीत की। आरटीए सचिव ने विद्यार्थियों की समस्या को देखकर तुरंत रोडवेज विभाग के टीआई दिनेश कुमार को फोन कर विद्यार्थियों की समस्या को हल करने को कहा। सचिव ने टीआई दिनेश कुमार से कहा कि विद्यार्थियों की समस्या काफी समय से चली आ रही है। इसलिए समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाए। अगर कोई दिक्कत है तो विभाग को अवगत करवाएं। ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। किसी भी प्रकार से छात्राओं को बस की समस्या से दो-चार न होना पड़े। अगर कोई बस चालक मनमानी करता है तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। विद्यार्थियों कैलाश, कुलदीप, विकास, दिनेश, कविता, प्रियंका, मोनिका, सुमन प्रवीन, ममता, पूजा, राजेंद्र, रवि, संगम, सुखदीप संधू, सचिन, जयवीर, गुरप्रीत, विकास, संदीप ने बताया कि सहकारी परिवहन समिति की चार बसें अपने मूल मार्ग सिरसा-फतेहाबाद वाया बाजेकां मोड़, फूलकां, ताजिया, शेरपुरा, गदली, डिंग मंडी दरियापुर न चलकर सीधी सिरसा से फतेहाबाद संचालित की जा रही हैं। बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी इन बसों को मूल मार्ग पर नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये बसें बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़े होकर ही सवारी उठाती हैं, जिससे जाम लगा रहता है। इन चार बसों के मूल मार्ग पर न चलने पर यात्रियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। वे 25 सितंबर को रोडवेज विभाग के जीएम से भी मिले थे। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। बसों के नियमित रूट पर न चलने के कारण वे समय पर शैक्षणिक संस्थान नहीं पहुंच पाते। जिसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed