फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नगर परिषद में सफाई कर्मियों की कमी के चलते लगे गंदगी के ढे़र

नगर परिषद में सफाई कर्मियों की कमी के चलते लगे गंदगी के ढे़र

Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में सफाई कर्मियों की कमी के चलते लगे गंदगी के ढे़र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
नगर परिषद सिरसा की मेहरबानी से नगर उस समय चकाचक हुआ था जब केंद्र सरकार की ओर से टीम स्वच्छता सर्वे के लिए आई थी। अब हालात पहले जैसे हैैं। सर्फाईकर्मियों की कमी के चलते वार्डों एक या दो दिन छोड़कर सफाई की जा रही है। विरोधी पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्र्ड में कमियों की संख्या कम कर दी गई है। तो दूसरी उप प्रधान का कहना हैै कि अधिकाािरयों की कोठी पर लगे कर्मियों को बुलाया जाए तोे स्थिति सुधर सकती हैै। प्रधान का कहना है कि 200 कर्मियों की भर्ती के लिए लिखा गया है। उधर, मुख्य सफाई निरीक्षक का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के बावजूद सफाई की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
सिरसा नगर परिषद में 31 वार्र्ड हैं और आबादी करीब पौैने दो लाख है। परिषद के पास 263 सफाई कर्मी हैं। ऐसे में नगर की सफाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैै। बाजारों में तो सफाई की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है पर वार्डों में हालात खराब हैै। नगर के बाहर की आबादी में तो बुरा हाल है, जबकि प्रमुख सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पार्षदों का आरोप हैै कि उनकी समस्या की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। हर बार कर्मचारियों की कमी की बात कही जाती है। ज्यादा शोर मचाने पर उनके वार्ड में पहले से लगे कर्मचारी हटा लिए जाते हैं। वार्ड नंबर 23 के पार्षद राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके वार्र्ड में एक दिन छोड़कर सफाई की जा रही है और कुछ कॉलोनी ऐसी हैं जहां पर दो दो दिन छोड़कर सफाई होती हैै। उनका कहना है कि उनके वार्ड में सबसे ज्यादा लावारिस पशु हैं जो गंदगी फैला देते हैैं। राजेश का आरोप हैै कि उनके साथ भेदभाव किया जाता हैै। भेदभाव को लेकर उन्होंने प्रधान और परिषद के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की हुई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 19 की पार्षद नीतू सोनी का कहना है कि उन्हें प्रधान के खिलाफ बोलने की सजा दी जा रही है। उनके वार्ड में सफाई कर्मियों की संख्या कम कर दी गई है। वे वार्ड में लगे गंदगी के ढेर की फोटो उच्चाधिकारियाें तक भेज रही है पर कोई सुनता नहीं है। वार्ड 11 के पार्षद जशभन इंसा ने बताया कि उनके वार्ड में दो ही सफाई कर्मचारी है जबकि नौ कॉलोनी है। उनकी मांग है कि सफाई कमियों की संख्या बढ़ाई जाए। नगर परिषद के उप प्रधान एवं वार्ड चार के पार्षद रणधीर सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में पांच कॉलोनी हैैं और सफाई कर्मी दोे हैं। उनका कहना है कि उन्हाेंने हिसार में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री कविता जैैन के समक्ष समस्या उठाई थी कि अधिकारियों की कोठी पर लगे सफाई कर्मचारियों को बुलाया जाए पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ। उन्हाेेंने बताया कि रानियां रोड पर गुरुनानक स्कूल के सामने गंदगी के ढेर लगे होते है पर कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ कर्मियों की भर्ती के लिए लिखा है
वर्ष 2005 में नगर परिषद में सफाईक र्मियों की संख्या 403 थी और अब तो आबादी बढ़ी है पर संख्या 263 है जबकि आबादी के हिसाब से संख्या 469 होेनी चाहिए। दो सौ सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही भर्ती कर दी जाएंगी। रही बाद भेदभाव की तोे ऐसा किसी के साथ नहीं हो रहा है। सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अधिकारियों की कोठी पर सर्फाईकर्मी लगे हैं या नहीं पता करवाया जाएगा।

-शीला सहगल, प्रधान नगर परिषद सिरसा।

सफाईकर्मियों की कमी हैै
नगर परिषद में इस समय 263 सफाई कमी हैैं, जबकि 309 पद स्वीकृत हैं। आबादी के हिसाब से 469 सफाईकर्मी होने चाहिए। कर्मचारियाें की कमी के बावजूद सर्फ ाई की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। रोजाना कूड़ा उठाया जा रहा है। अगर कहीं कोई शिकायत हैै तो वे उसका समाधान भी करेंगे। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
-देवेंद्र बिशभनोई, मुख्य सफाई निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed