फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   200 meter distance away police station Roadways driver get robbed

पलिस चौकी से 200 मीटर दूर रोडवेज परिचालक को बदमाशों ने लूटा

Mon, 24 Apr 2017 12:46 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Mon, 24 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहे रोडवेज के परिचालक पर रविवार सुबह दो बदमाशों ने हमला करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे परिचालक के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए जिसमें 18 हजार की नकदी, 64 हजार रुपये की रोडवेज की टिकटें और अन्य महत्वपूर्ण सामान था। वारदात की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल परिचालक को रोडवेज कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात ये है कि जहां बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर दो पुलिस चौकियां हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव दहमान निवासी कुलदीप वर्ष 2012 को रोडवेज विभाग में बतौर परिचालक भर्ती हुआ था। काफी समय से उसकी तैनाती सिरसा डिपो में है। कुलदीप ने हिसार रोड स्थित बैंक कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा है। उसकी ड्यूटी टिकट बुकिंग काउंटर पर है। रविवार सुबह करीब तीन बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुआ। बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर रास्ते में दो युवक कुलदीप के पास आए। युवकों ने कुलदीप से चंडीगढ़ जाने वाली बस का पता पूछा। इसके बाद युवकों ने उससे पूछा कि बैग में क्या है, कुलदीप ने जवाब दिया कि रोडवेज की टिकटें हैं। युवकों ने एकदम से उसका बैग पकड़ा और छीनने लगे। कुलदीप ने शोर मचाते हुए बैग बचाने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने पत्थर से उसपर हमला कर दिया और उसे घायल कर बैग छीनकर फरार हो गए। जिस गली में बदमाश घुसे वहां जागरण हो रहा था। शोर सुनकर जागरण में भजन कीर्तन कर रहे लोग बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल कुलदीप ने घटना की सूचना पुलिस और अपने साथी कर्मचारियों को दी। बस अड्डे से रोडवेज कर्मचारी पुलिस से पहले ही मौके पर पहुंचे और कुलदीप को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जिस बैग को लेकर बदमाश फरार हुए उसमें 18 हजार रुपये की नगदी, 64 हजार रुपये की रोडवेज की टिकटें, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड व परिचालक लाइसेंस था।    
विज्ञापन

 
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस      
जीटी रोड पर जिस जगह वारदात हुई वहां पर आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश जिन गलियों में भागे, पुलिस उन गलियों में स्थित घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज खंगालने में जुटी है। खैरपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वे मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सुस्ती पड़ी भारी    
बदमाशों ने जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया, वहां से 200 मीटर की दूरी पर दो पुलिस चौकियां हैं। बस अड्डा पुलिस चौकी और खैरपुर पुलिस चौकी की दूरी बराबर पड़ती है। तडक़े पुलिस गश्त पर न होने के कारण बदमाशों ने आसानी से वारदात को अंजाम दे सके। इसके बाद भी पुलिस ने 200 मीटर की दूरी तय करने में घंटों लगा दिए। पुलिस की सुस्त चाल के कारण लुटेरों को शहर से फरार होने में कठिनाई नहीं हुई। घायल कुलदीप का कहना है कि पुलिस तनिक भी अलर्ट नहीं थी। वह बस अड्डा चौकी पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि ये उनका एरिया नहीं पड़ता, खैरपुर चौकी चले जाओ।


जल्द बदमाशों तक पहुंचने का भरोसा      
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग लगने की पूरी उम्मीद है, जल्द बदमाशों की पहचान कर उन्हेें गिरफ्त में लिया जाएगा। अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट व हमला करने का केस दर्ज किया गया है।      
-इंस्पेक्टर राम सिंह, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed