{"_id":"6a57c8a2eb75ad49f80416a8","slug":"2-injured-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161525-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल
Wed, 15 Jul 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौटाला रोड पर बिजली का पोल क्षतिग्रस्त
फोटो-- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। चौटाला रोड पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कम आवाजाही के कारण बड़ा हादसा टल गया।
राजस्थान की ओर से आ रहा ट्रक चौटाला रोड पर नियंत्रण खो बैठा। घायलों की पहचान जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी अफसर इम्तियाज और मुजाहिद के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जूनियर इंजीनियर सुशील कुमार ने क्षतिग्रस्त बिजली के पोल का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। नुकसान की भरपाई संबंधित वाहन चालक से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो