{"_id":"6a873a7a9780f7f1200c5586","slug":"2-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163593-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोहण के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवती समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोहण के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवती समेत दो की मौत
Thu, 20 Aug 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोड़ी.. हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहण के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवती समेत दो की मौत
तीन युवक गंभीर रूप से घायल, रोड़ी-कालांवाली मार्ग पर हुआ भीषण हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। रोड़ी-कालांवाली मार्ग पर गांव रोहण के पास वीरवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रोड़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त कार का पंजीकरण नंबर पीबी-31 वी-2711 बताया गया है।
मृतक युवती की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। वह क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। वहीं, परिवार की ओर से अपेक्षित जानकारी नहीं मिलने के कारण मृतकों और घायलों की पहचान संबंधी विवरण जुटाने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
घायलों में शामिल एक युवक के दमदमा-रानियां क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य घायलों के परिजनों से भी संपर्क करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
एएसआई पिरथी सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार के अनियंत्रित होने की वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।