{"_id":"69ee5989f71d713fde09724c","slug":"2-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157376-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन बरामद, महिला व युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन बरामद, महिला व युवक गिरफ्तार
Sun, 26 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो - - 9
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कागदाना पुलिस ने गश्त के दौरान 6.30 ग्राम हेरोइन सहित महिला व युवक को बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि चोपटा क्षेत्र की कागदाना पुलिस गश्त के दौरान गांव कागदाना से होते हुए नाथूसरी चोपटा की तरफ जा रही थी। गांव कागदाना के नजदीक बाइक सवार एक युवक व महिला आते दिखाई दिए। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप निवासी गांव कागदाना व विमला उर्फ रेनू निवासी गांव कुम्हारिया बताया। दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ चोपटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।