{"_id":"6adba6fb0c5f36031702a164","slug":"2-arrested-on-bus-conductor-attack-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167337-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोडवेज बस चालक पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोडवेज बस चालक पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 Oct 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बस बंद करवाने के आरोप पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज के एक चालक पर हमला करने और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बस बंद करवाने के आरोप पर हुए विवाद के बाद हुई थी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने आदित्य और युवराज उर्फ बाज को पकड़ा है।
गांव कागदाना निवासी चालक पृथ्वी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे वह सिरसा डिपो की कार्यशाला के गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश लाखलान, युवराज, आदित्य और उनके तीन-चार साथी वहां पहुंचे।
चालक ने आरोप लगाया कि मुकेश ने गांव कंवरपुरा की बस बंद करवाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे धक्का-मुक्की की और थप्पड़-मुक्के मारे।
विज्ञापन
साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो मुकेश ने तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और शुक्रवार को आदित्य व युवराज को गिरफ्तार किया।
घटनाक्रम के लिए आरोपी ने माफी मांगी
जांच अधिकारी उप निरीक्षक रणसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत ली जाएगी। वहीं, आरोपी युवराज ने कहा कि वह झगड़ा करने नहीं बल्कि पृथ्वी सिंह से बात करने आया था। उसके अनुसार, मामला उलझने पर उसने झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास किया। युवराज ने इस घटनाक्रम के लिए माफी भी मांगी है।