फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुल के नीचे गेज के पास रोशनी का प्रबंध कर रहे सरपंच निशांत जोसन ने सबसे पहले एसएचओ सदर और बीडीपीओ सिरसा को दी पुल धंसने की सूच

पुल के नीचे गेज के पास रोशनी का प्रबंध कर रहे सरपंच निशांत जोसन ने सबसे पहले एसएचओ सदर और बीडीपीओ सिरसा को दी पुल धंसने की सूच

Sat, 29 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
पुल के नीचे गेज के पास रोशनी का प्रबंध कर रहे सरपंच निशांत जोसन ने सबसे पहले एसएचओ  सदर और बीडीपीओ  सिरसा को दी पुल धंसने की सूच
नेशनल हाइवे नौ के नए घग्घर पुल पर दस दिन तक बंद रहेगी आवाजाही
विज्ञापन

सिरसा। घग्घर में बढ़े जलस्तर के कारण गांव खैरेकां के पास स्थित नवनिर्मित पुल का कुछ हिस्सा वीरवार रात को धंसने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर पुलिस तैनात कर दी। वाहन चालकों को शुक्रवार को पुराने घग्घर पुल के रास्ते आना-जाना पड़ा। सुबह सुशासन सहायिका पूर्वी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुल का निर्माण करने वाली एनएच अर्थोरिटी के एक्सईएन रमेश राठी के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम भी मौके पर पहुंची। इंजीनियर पुल का थोड़ा हिस्सा धंसने के कारणों का पता लगाने में जुट गए। जिस जगह से पुल का हिस्सा धंसा है, वहां पर वीरवार को घग्गर का पानी पहुंच गया था।
एनएच अर्थोरिटी के एक्सईएन रमेश राठी ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण पुल के किनारे की मिट्टी नीचे बैठ गई और सीलन की वजह से पुल का शुरूआती हिस्सा नीचे धंस गया। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पुल बिलकुल ठीक है, जो शुरूआती हिस्सा धंसा है उसकी मुरमस्त का कार्य शुरू जल्द शुरू हो जाएगा। घग्गर का जलस्तर कम होने पर इंजीनियर इसकी मरम्मत कर देंगे। इसमें कम से कम दस दिन लग जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टिगत इस दौरान पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बता दें कि वीरवार को घग्घर का जलस्तर बढ़कर 15 हजार क्यूसिक हो गया था। खैरेकां के पास नेशनल हाईवे पर बने नवनिर्मित घग्गर पुल के किनारों तक पानी पहुंच गया। तेज बहाव के कारण किनारे पर मिट्टी में कटाव होने लगा जिससे रात करीब सवा नौ बजे पुल का शुरूआती हिस्सा थोड़ा नीचे धंस गया। खैरेकां घग्घर पुल के पास प्रशासन की तरफ से एंबुुलेंस व क्रेन की तैनाती भी की है। ताकि हादसे की स्थिति में तुरंत प्रभाव से सहायता मिल सके। बाढ़ का खतरा जब तक बरकरार रहेगा। घग्गर पुल के पास पर एंबुलेंस व क्रेन की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

पुल की गेज पर रोशनी का प्रबंध कर रहे सरपंच ने दी प्रशासन को सबसे पहले सूचना
रात को पुल की गेज पर रोशनी का प्रबंध करने में खैरेका के सरपंच निशांत जोसन और बाकी ग्रामीण लगे हुए थे। लाइट की व्यवस्था करने के बाद जब वे ऊपर आए तो देखा की पुल धंस गया है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत एसएचओ सदर जगदीश जोशी को दी। तब वे बनसुधार में गए हुए थे। उन्हें सूचना मिलते ही वे घटनास्थ्यल पर पहुंचे। सरपंच ने इसकी सूचना बीडीपीओ रवि कुमार को दी। बीडीपीओ रवि कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। सरपंच और ग्रामीणों ने वाहनों को रोक दिया। एसएचओ सदर जगदीश जोशी ने आकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed