{"_id":"5cc4a32dbdec22076b5edfc8","slug":"181556390701-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किसानों की 15 एकड़ फसल जली तो गांव ने दिया 350 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किसानों की 15 एकड़ फसल जली तो गांव ने दिया 350 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति द्वारा समाज में अनुकरणीय पहल की गई है। समिति की ओर से आगजनी से प्रभावित किसान की मदद के लिए सामाजिक सहयोग मांगा गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार शनिवार को अपनी टीम के साथ गांव भादड़ा पहुंचे।
गांव भादड़ा में बीते दिनों चार किसान भरत सिंह, नंद लाल, राम सिंह, साहब राम की करीब 15 एकड़ गेहूं की फसल शार्ट सर्किट के कारण जलकर राख हो गई। विकल पचार ने ग्रामीणों से प्रभावित किसान की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस किसान पर यह आपदा आती है, उस पर आर्थिक बोझ आ पड़ता है। जिससे उबरने में अन्य लोग सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगजनी प्रभावित किसान को फसल बीमा भी नहीं मिलता। ऐसे में उन्होंने हर किसान से 25 किलो प्रति एकड़ की दर से मदद करने की अपील की।
ग्रामीणों ने गांव से इक्ट्ठी की 350 क्विंटल गेहूं
अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के आहवान पर किसानों ने सहमति जताते हुए गांव से करीब 350 क्विंटल गेहूं इक्ट्ठी करके पीड़ित किसान को दी। यह गेहूं चारों किसानों में बराबर बांट दी गई। ग्रामीणों द्वारा इस मुहिम का समर्थन किए जाने से आगजनी प्रभावित किसान को राहत मिल पाएगी। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने बताया कि भादड़ा के किसान को ग्रामीणों ने 350 क्विंटल गेहूं इक्ट्ठी करके दी है। यह मुहिम अन्य गांवों में भी चलाई जाएगी। इस मौके पर नेकीराम, रामप्रताप, सतपाल नंबरदार, जगराम भादड़ा, कृष्ण सहारण, भागीरथ, भूप सहारण, रामगोपाल, सुरजीत, बेगराज, नानूराम, सतबीर डूडी, रामस्वरूप श्योराण ग्रामीण उपस्थित थे।