फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आंगनवाड़ी वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सिरसा। जिलेभर में तैनात परियोजना कर्मचारियों, आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को चौ. देवीलाल पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्कर्स यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे और प्रदर्शन समाप्त किया। हड़ताल को सर्वकर्मचारी संघ, रोडवेज वर्कर्स यूनियन, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, नहर-पटवार संगठन, एसएफआई ने भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही कलावती देवी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों से अनेक लोक लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद से लेकर अब तक कर्मचारियों क ो आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। कर्मचारियों की मांगों, जिनमें 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करवाना, परियोजना कर्मचारियों को कर्मचारी का दर्जा दिलवाना, सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये मासिक लागू करवाना, सभी वर्कर्स को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा करवाने, सभी को ईएसआई और ईपीएफ के दायरे में लाना, न्यूनतम वेतन के लिए 2018-2019 के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाना को जल्द लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर कलावती, वीरोरानी, राजरानी, आशा वर्कर्स के राज्य प्रधान सुरेखा, सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष सुखवीर सिंह, विजय ढुकड़ा, नत्थूराम, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ, जिला सचिव सोहन सिंह रंधावा, कृपाशंकर त्रिपाठी, अशोक पटवारी, एसएफआई नेता रीत और राजेंद्र ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed