{"_id":"5a590d2d4f1c1beb408b4820","slug":"181515785517-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों से लाइव रिपोर्ट: 17-27-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों से लाइव रिपोर्ट: 17-27-17
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टरों और स्टाफ की कमी जूझ रही है। जो डॉक्टर है वे भी निर्धारित समय के बाद ही ड्यूटी पर आते हैं तब तक मरीजों को रामभरोसे रहना पड़ता है। पैरामेडिकल स्टाफ डॉक्टरों से पहले पहुंच जाता है। लैब, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सेवाएं सुचारु पाई गई। मरीजों के पहुंचे से पहले खुली पाई गई। रानियां, कालांवाली और ओढां अस्पतालों में डॉक्टर दस बजे के बाद ही पहुंचे, जबकि डबवाली में सभी डॉक्टर साढे़ नौ बजे तक पहुंच गए थे।
अमर उजाला की टीम शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। अस्पताल खुलने का समय नौ बजे है। अस्पताल के मुख्यद्वार पर ताला लटका हुआ था और बाहर सूअर घूम रहे थे, जबकि ट्रामा सेेंटर के पास मरीज और कुछ तीमारदार धूप में खडे़ थे। परिसर में सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हुए थे। अस्पताल में ब्लड बैंक वाले से रास्ते से भीतर जाकर देखा तो सफाई कर्मचारी फर्श की सफाई में लगे हुए थे। उधर, नौ बजने तक काफी मरीज पहुंच चुके थे। ठीक नौ बजे मुख्य द्वार खोला गया तो देखते ही देखते पंजीकरण कक्ष में मरीजों की कतार लग गई। जहां पर आधार कार्ड दिखाने वाले मरीजों की पर्चियां बनाई जा रही थी, जबकि अन्य को आधार कार्ड साथ लेकर आने की हिदायत दी जा रही थी। नौ बज चुके थे पर सभी डॉक्टरों के कक्ष के सामने बनी बैंच पर मरीजों के तीमारदार रजाई तान कर सो रहे थे, जबकि एक व्यक्ति के खर्राटे दूर तक सुनाई दे रहे थे।
ठीक नौ बजे सीएमओ डॉ. गोबिंद गुप्ता ने अपने कार्यालय में प्रवेश किया और उसके दो चार मिनट के अंतर पर डिप्टी सीएमओ राजेश चौधरी पहुंचे। उधर, कोई भी डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं पहुंचा। साढे़ नौ बजे छाती रोग जांच कक्ष और दंत रोग कक्ष में डॉक्टर पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक 10.26 मिनट पर अपने कक्ष में पहुंची। साढे़ दस बजे तक अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी पर पहुंच थे। उधर, नौ बजे लैब, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड कक्ष में तकनीकी स्टाफ पहुंच चुका था, जिसने अपना कार्य शुरू कर दिया था। लैब में सैंपल लिए जा रहे थे सभी को एक बजे के बाद रिपोर्ट लेने के बारे में कहा गया। इन कक्षों में डॉक्टर नहीं आते बल्कि रिपोर्ट डॉक्टर की साइट पर डाल दी जाती है।
विज्ञापन
सभी से किया जाएगा जबाव तलब
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोबिंद से जब डॉक्टरों के समय पर न आने को लेकर पूछा गया तो उन्होेंने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए, जब उन्हें बताया कि अमर उजाला की टीम अस्पतालों में और वहीं से रिपोर्ट आ रही है तो उन्होंने बताया कि इस बारे में जिले सभी अस्पतालों में डॉक्टरों को समय पर पहुंचने की हिदायत दी जाएगी और जो डॉक्टर शुक्रवार को देरी से पहुंचे हैं उनसे जवाब तलब किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि कालांवाली में डॉक्टरों के सात पद हैं और केवल एक ही डॉक्टर है। वहीं नाइट भी करता है ऐसे में वहां देरी हो सकती है।
डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से
डिप्टी सीएमओ राजेश चौधरी से स्टाफ को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जिले में डॉक्टरों के 148 पद हैं जिन पर 87 वर्किंग में हैं, 15 डॉक्टर पीजी कोर्स करने गए हुए हैं और 30 डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं जिन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 9 डॉक्टर त्यागपत्र दे चुके हैं।
जिले में अन्य स्टाफ की स्थिति
पद नाम कुल पद कार्यरत खाली पद
स्टाफ नर्स- 156 73 83
नर्सिंग सिस्टर- 15 10 05
पीएचएन- 12 05 07
मेटर्न- 01 01 00
लैब टैकभनीशियन- 52 08 44
फार्मेसिस्ट- 54 24 30
रेडियोग्राफर- 14 03 11
चीफ फामेसिस्ट- 02 01 01
ओप्थेलमिक एसिस्टेंट: 14 03 11
ओटीए- 14 03 11
इसीजी टेक्निशयन- 02 00 02
डेंटल सहायक- 20 07 13