फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दोस्त के हत्यारे चार दोस्तों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद

दोस्त के हत्यारे चार दोस्तों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद

Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के हत्यारे चार दोस्तों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले चार दोस्तों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने हत्यारों को 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

मामले के अनुसार ऐलनाबाद के वार्ड नंबर एक निवासी सोनू की अपने मोहल्ले में रहने वाले साजन, नीरज, विजय व पवन कुमार से दोस्ती थी। एक दिन सोनू ने साजन को नीरज, विजय व पवन के खिलाफ भड़का दिया जिससे चारों में लड़ाई हो गई। कुछ दिन बाद चारों को पता चला कि जो बात सोनू ने साजन को बताई थी वो झूठी थी। उक्त चोरों को लगा कि सोनू दोस्तों में फूट डालना चाहता है इसलिए उसे रास्ते से हटाना ही ठीक रहेगा। एक जुलाई 2014 की रात करीब दस बजे साजन सोनू के घर गया। सोनू छत पर लेटा हुआ था। साजन उसे बुलाकर सरकारी स्कूल के ग्राउंड में ले गया। यहां पर साजन, नीरज, विजय व पवन ने सोनू के साथ शराब पी। रात करीब 12 बजे जब सभी शराब के नशे में धुत हो गए तो साजन ने सोनू से कहा कि तूं दोस्तों में फूट डालना चाहता है, इसलिए तुझे जिंदा रहने का कोई हक नहीं। साजन ने चाकू निकालकर सोनू के पेट में घोप दिया। इसके बाद नीरज, विजय व पवन ने सोनू पर चाकू से ताबड़ तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद चारों ने सोनू के शव को स्कूल के ग्राउंड की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए साजन, नीरज , विजय व पवन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने सोनू की हत्या का कारण बताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किर दिया। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगभूषण गुप्ता ने चारों दोस्तों को सोनू की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


दोस्त के चार हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
दोस्तों में फूट डालने को लेेकर चाराें ने मिलकर सोनू को चाकू दिया था से गोद, एडीजे जगभूण गुप्ता ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed