फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पेट्रोल पंप पर तेल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी के न पहुंचने पर शिकायतकर्ता ड्रम लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय

पेट्रोल पंप पर तेल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी के न पहुंचने पर शिकायतकर्ता ड्रम लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय

Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी के न पहुंचने पर शिकायतकर्ता ड्रम लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली। क्षेत्र के गांव पिपली में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को गांव जगमालवाली के ग्रामीणों ने तेल में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लेकिन जब वहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो तेल का ड्रम लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम बिजेंद्र सिंह के समक्ष पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालक ने भी मौके पर पहुंचकर अपना पक्ष रखा और तेल में गड़बड़ी होने से इंकार कर किसी भी प्रकार की जांच करवाने की बात कही। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।
निजी स्कूल बस के चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने वीरवार को पंजाब में जाने के लिए गांव पिपली के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप से बस में करीब 50 लीटर डीजल डलवाया था। जिसके बाद बठिंडा के नजदीक उनकी बस खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने किसी मिस्त्री को दिखाया। मिस्त्री ने जांच में मिलावटी तेल की जानकारी दी। जिसके बाद बस का सारा तेल उन्होंने किसी ड्रम में निकाल लिया। शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर तेल का ड्रम लेकर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने वाले उपभोक्ताओं को भी तेल नहीं डलवाने दिया और जांच की मांग की। घंटों तक जब कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो उन्होंने एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम बिजेंद्र सिंह के समक्ष अपना पक्ष रखकर नुकसान की भरपाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता किसी बर्तन में तेल लेकर आए थे और जांच की मांग कर रहे थे। जिस पर उन्होंने बर्तन में डालकर लाए तेल की जांच करवाने का कोई औचित्य ना होने के बावजूद कई सरपंचों व पंचायत-सदस्यों के सामने तेल की जांच करके दिखाई। लेकिन तेल में कोई खराबी नहीं पाई गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त लोगों की ओर से दबाव बनाकर रुपये की मांग की जा रही है। वे किसी भी प्रकार की जांच करवाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगसीर सिंह, पेट्रोल पंप संचालक

दोनों पक्ष शिकायत लेकर कार्यालय में आए थे। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौता होने के बाद शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।
-बिजेंद्र सिंह, एसडीएम कालांवाली।
फोटो: 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed