फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बालिका वधू ने उम्र में दोगुने पति के साथ रहने से किया इंकार तो भाई और ननद ने नहर में फेंका

बालिका वधू ने उम्र में दोगुने पति के साथ रहने से किया इंकार तो भाई और ननद ने नहर में फेंका

Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बालिका वधू ने उम्र में दोगुने पति के साथ रहने से किया इंकार तो भाई और ननद ने नहर में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
बालिका वधू का दंश झेलने वाली एक नाबालिग ने अपने से दोगुने उम्र के पति के घर जाने से मना कर दिया तो सगे भाई व ननद ने उसे नहर में फेंक दिया। नाबालिग जान बचाने के लिए आधे घंटे तक नहर में हाथ-पैर मारती रही और अचानक उसके हाथ लोहे की पाइप आ गई। पाईप केसहारे वह नहर से बाहर निकल पाई और उसकी जान बच गई। दिल दहला देने वाली ये घटना सिरसा के गांव लुदेसर की है। जान बचने के बाद घबराई नाबालिग एक ढाणी में पहुंची और सारी आपबीती ग्रामीणों को बताई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर आरोपी भाई दीपक व ननद सावित्री के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव लुदेसर निवासी छठी कक्षा पास एक नाबालिग की शादी परिजनों ने 23 मार्च 2017 को रामपुरिया ढिल्लो निवासी जगदीश से कर दी थी। शादी के दौरान ही किसी ने बाल विवाह होने की शिकायत पुलिस को कर दी। जिस कारण पुलिस के कहने पर परिजनों ने नाबालिग को उसके ससुराल नहीं भेजा। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग का कहना है कि उसके पति जगदीश की उम्र उससे दोगुनी होने के कारण उसने उसके साथ रहने से मना कर दिया। परिजनों से साफ बोल दिया कि वह जगदीश के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद उसका भाई दीपक व उसकी ननद सावित्री जबरदस्ती जगदीश के साथ बसाने पर उतारू हो गए। वीरवार को उसकी ननद सावित्री उनके घर लुदेसर आई। ननद ने उससे कहा कि ‘तेरी गर्दन में जो रसोली है उसकी दवाई लेने सिरसा सिविल अस्पताल चलते हैं। इसके बाद भाई दीपक व ननद सावित्री उसे लेकर चोपटा आ गए। चौपटा में चाय पीने के दौरान ननद बोली कि जगदीश का फोन आया है, वो तुम्हारे बारे में पूछ रहा है। उसने उससे बचने के लिए वापस चलने को कहा। नाबालिग का कहना है कि इसके बाद वे छुपकर रूपावास पहुंच गए। तीनों रूपावास से कच्चे रास्ते होते हुए दो बड़ी नहर के ऊपर पहुंच गए। यहां दोनों ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसे नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

आधे घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही नाबालिग
भाई और ननद उसे नहर में फेंक भाग गए। जान बचाने के लिए हाथ-पैर मारकर तैरने की कोशिश करती रही। आधे घंटे तक नहर में बहती रहने के बाद अचानक नहर के बीच लोहे के पाईप आई और उसने उसे पकड़ लिया। पाइप के सहारे वह नहर से बाहर निकली। घबराई हालत में नाबालिग एक ढाणी में पहुंची। ग्रामीणों ने नाबालिग को संभाला। इसके बाद नाबालिग ने सारी घटना ग्रामीणों को बताई। ग्रामीणाें ने गांव रूपावास के सरपंच अनिरुद्ध को बुलाया। शुक्रवार को नाबालिग के सरपंच अनिरुद्ध, रायपुर सरपंच सुभाष व लुदेसर के सरपंच प्रतिनिधि रमेश के साथ चौपटा पुलिस थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
नाबालिग का बयान दर्ज करके उसे मारने की नियत से नहर में फेंकने के आरोपी भाई दीपक व ननद सावित्री के खिलाफ धारा 307 के तहत मारने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजबाला, जांच अधिकारी।


बालिका वधू ने उम्र में दोगुने पति के साथ रहने से किया इनकार तो भाई और ननद ने नहर मेें फेंका
अंधेरे में आधे घंटे तक दस फुट गहरी नहर में जिंदगी की जंग लड़कर जिंदा बची नाबालिग
घबराई और सहमी हालत में पहुुंची नहर किनारे बनी ढाणी में
नाबालिग की आपबीती सुनकर सहम गए ग्रामीण, तीन गांवों के सरपंच और ग्रामीणों के साथ पहुंची पुलिस थाने
आरोपियों के खिलाफ के दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed