{"_id":"6a1881b7508b43e4f9027be4","slug":"150-electric-pole-fell-during-storm-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159156-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नौतपा में दिन में जले ट्रांसफार्मर, शाम को बदला मौसम, गिरे पेड़ व बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नौतपा में दिन में जले ट्रांसफार्मर, शाम को बदला मौसम, गिरे पेड़ व बिजली के खंभे
Thu, 28 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोपटा क्षेत्र के आंधे से टूटकर सड़क पर गिरे पेड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 बिजली के खंभे टूटे, 200 पेड़ व उनकी टहनियां टूटीं, बिजली व्यवस्था हुई प्रभावित
फोटो-- 26 से 29
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नौतपा शुरू होने के साथ ही वीरवार सुबह से तपिश शुरू हुई। गर्म हवा से लोग परेशान हो गए। सुबह साढ़े 11 बजे वॉर्ड नंबर 20 के सूरतगढ़िया चौक स्थित 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत से आग बुझाई। शाम पांच बजे के आसपास तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ। कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं बिजली के खंभे गिरे किसी की छत उड़ गई।
मौसम में वीरवार शाम को बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान करीब 46 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे क्षेत्र में गर्मी और लू की स्थिति बनी रही। शाम चार बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई। तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर लाइनों पर गिर गईं। इससे लाइनों में दिक्कत आ गई। आंकड़ों के अनुसार 150 के आसपास बिजली के पोल टूट गए हैं। वहीं, 200 के आसपास पेड़ व उनकी टहनियां टूटकर गिर गईं। पेड़ व टहनियां टूटकर गिरने से कई जगह पर यातायात प्रभावित हुआ। बिजली निगम के कर्मचारियों ने 6 बजे आंधी रुकने के साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान की सीमा के साथ सटे चोपटा और ऐलनाबाद क्षेत्र में तेज आंधी ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 15 मिनट तक बारिश के साथ आई आंधी ने तूफान का रूप ले लिया। गांव रामपुरा ढिल्लों के आसपास ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, कुम्हारिया रोड पर पेड़ टूटकर गिर गया और आवाजाही प्रभावित हुई। कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की मुख्य लाइन व छोटी लाइन दोनों के 50 के आसपास पोल टूट गए। इस कारण बिजली सप्लाई पूरे क्षेत्र की प्रभावित हो गई। गांव कुम्हारिया में पेड़ और सौर उर्जा की प्लेट्स टूट गईं। कई ग्रामीणों के मकानों की छत उखड़ गई। बिजली निगम की टीमें सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गईं और नुकसान का आकलन किया।
किसानों के अनुसार, हल्की बारिश से पहले से बिजाई की गई नरमा और कपास की फसल को नुकसान हुआ है। क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, रामपुरा, चाहरवाला, जोगीवाला आदि गावों में दोपहर को बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। चोपटा क्षेत्र के कुम्हारियां गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
रानियां में करीब साढ़े 5 बजे अचानक हुए मौसम परिवर्तन के साथ रानियां क्षेत्र के आसपास तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। बारिश से पूर्व क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक तेज धूल भरी आंधी चली। लोगों के घर मिट्टी से भर गए। हल्की बारिश से मौसम में बदलाव हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। इसी प्रकार ऐलनाबाद क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
फोटो