फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 new dengue patients found in the district, the figure reached 528

जिले में मिले नए डेंगू के 15 मरीज, आंकड़ा पहुंचा 528

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 new dengue patients found in the district, the figure reached 528
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को भी जिले में 15 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 528 तक पहुंच गया है। डेंगू के मामलों में कमी न आने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी कम नहीं हो रही। नागरिक अस्पताल में भी लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने नए वार्डों को भी डेंगू वार्ड बनाने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

विभाग अधिकारियों की माने तो मौसम में बदलाव होने के बाद डेंगू के मच्छरों का प्रकोप कम होगा। जिसके बाद मामलों में भी भारी कमी आने का आंदेशा लगाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में अब आशंकित 28 डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि इनमें से कई मरीजों की प्लेटलेट्स में भारी कमी आ रही है। जिसके बाद ब्लड बैंकों से मरीज के परिजन प्लेटलेट्स लेने के लिए पहुंच रहे है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ. हरसिमरण सिंह ने बताया कि बुधवार को 15 नए डेंगू के मरीज मिलेे है। लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और पूरी बाजू के कपड़ों को पहने ताकि मच्छर काट न सके। अपने मकान के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दे। जमा पानी में ही मच्छर पनपते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed