{"_id":"5b3295764f1c1b53268b81b2","slug":"141530041718-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के जवान सिकंदर ने बचाई बुजुर्ग व्यक्ति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी के जवान सिकंदर ने बचाई बुजुर्ग व्यक्ति की जान
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के एक जवान ने 70 वर्षीय वृद्ध की जान बचाई। बुजुर्ग रेलवे लाइन के बीच गिरा पड़ा था, लेकिन स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों यात्रियों में से किसी की नजर बुजुर्ग पर नहीं गई। इस लाइन पर बठिंडा की ओर जाने वाली मालगाड़ी गुजरने वाली थी। इस दौरान गश्त कर रहे जीआरपी सिपाही सिकंदर सिंह ने बुजुर्ग को देख लिया। सिकंदर ने उसे रेलवे लाइन से उठाकर वेटिंग रूम में लिटाया जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। बुजुर्ग के पास मिली डायरी से उसकी पहचान कुसुंभी गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। सिपाही सिकंदर ने डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों पर कॉल कर बुजुर्ग के रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 70 वर्षीय राजकुमार रेलवे लाइन पार करते समय चक्कर आजाने से रेलवे लाइन पर गिर गया। अपनी मुस्तैदी से बुजुर्ग राजकुमार की जान बचाने पर रेलवे थाना प्रभारी अमरनाथ व रेलवे अधिकारियों ने सिपाही सिकंदर सिंह की सराहना की।