फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   134 A sirsa, protest sirsa, sirsa

नियम 134-ए के तहत परीक्षा पुन: करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

Mon, 24 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Mon, 24 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
134 A sirsa, protest sirsa, sirsa
134 A - फोटो : Bureau

शिक्षा विभाग की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के हित में बनाए गए नियम 134-ए की जिला शिक्षा विभाग द्वारा धज्जियां उड़ाने को लेकर सोमवार को दलित एवं पिछड़ा वर्ग महापंचायत संघ के बैनर तले अभिभावकों ने लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन कर दोबारा परीक्षा करवाने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वजीर चंद को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


दलित एवं पिछड़ा वर्ग महापंचायत संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीर शांति स्वरूप भट्टी, जिलाध्यक्ष विजय कंडारा, जिला महासचिव हरमीत सिंह संधु, दो जमा पांच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतवीर सिंह हुड्डा सिरसा व फतेहाबाद के प्रभारी सुभाष पूनियां के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावकों ने सोमवार को लघुसचिवालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नियम 134-ए के टेस्ट में हुई कथित धांधली को लेकर दोबारा टेस्ट करवाने की मांग की और आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की  मांग को लेकर तहसीलदार वजीर चंद को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय कंडारा ने बताया कि नियम 134-ए का जिला शिक्षा विभाग द्वारा मजाक बनाए जाने को लेकर समाजसेवी संगठनों और बच्चों के अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन


जब सिरसा में निजी स्कूलों द्वारा 134-ए की सीटों की संख्या ही घोषित नहीं की गई तो किस आधार पर जिला शिक्षा विभाग ने बच्चों से टेस्ट ले लिया जबकि सिरसा को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में टेस्ट से पहले सभी निजी स्कूलों द्वारा 134-ए की सीटों की संख्या घोषित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने आरोप लगाया कि टेस्ट के बाद विभाग ने अपने चहेते बच्चों को बढ़िया स्कूलों में डाल दिया गया, साजिश के तहत बीच टेस्ट में कई बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर उन्हें नई उत्तर पुस्तिकाएं पकड़ाना, स्कूलों द्वारा 134-ए में एडमिशन लेेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल लीविंग प्रमाण-पत्र जारी न करना जैसे कारनामे भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि  जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी निजी स्कूलों के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की परीक्षा में जिला सिरसा से 2548 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से महज 1070 बच्चे ही सफल हो पाए। ये सफल बच्चे भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उपरोक्त सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों द्वारा प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग का पुतला फूंका जाएगा और धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल कुमार बत्तरा, परमजीत, गुरविंद्र कौर, प्रवीन कुमार, विजय कुमार, गीतांजलि शर्मा, कविता रानी, रिंपल सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed