{"_id":"58fe39604f1c1ba065c0c7a0","slug":"134-a-sirsa-protest-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए के तहत परीक्षा पुन: करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए के तहत परीक्षा पुन: करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
134 A
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के हित में बनाए गए नियम 134-ए की जिला शिक्षा विभाग द्वारा धज्जियां उड़ाने को लेकर सोमवार को दलित एवं पिछड़ा वर्ग महापंचायत संघ के बैनर तले अभिभावकों ने लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन कर दोबारा परीक्षा करवाने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वजीर चंद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
दलित एवं पिछड़ा वर्ग महापंचायत संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीर शांति स्वरूप भट्टी, जिलाध्यक्ष विजय कंडारा, जिला महासचिव हरमीत सिंह संधु, दो जमा पांच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतवीर सिंह हुड्डा सिरसा व फतेहाबाद के प्रभारी सुभाष पूनियां के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावकों ने सोमवार को लघुसचिवालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नियम 134-ए के टेस्ट में हुई कथित धांधली को लेकर दोबारा टेस्ट करवाने की मांग की और आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार वजीर चंद को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय कंडारा ने बताया कि नियम 134-ए का जिला शिक्षा विभाग द्वारा मजाक बनाए जाने को लेकर समाजसेवी संगठनों और बच्चों के अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
जब सिरसा में निजी स्कूलों द्वारा 134-ए की सीटों की संख्या ही घोषित नहीं की गई तो किस आधार पर जिला शिक्षा विभाग ने बच्चों से टेस्ट ले लिया जबकि सिरसा को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में टेस्ट से पहले सभी निजी स्कूलों द्वारा 134-ए की सीटों की संख्या घोषित की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि टेस्ट के बाद विभाग ने अपने चहेते बच्चों को बढ़िया स्कूलों में डाल दिया गया, साजिश के तहत बीच टेस्ट में कई बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर उन्हें नई उत्तर पुस्तिकाएं पकड़ाना, स्कूलों द्वारा 134-ए में एडमिशन लेेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल लीविंग प्रमाण-पत्र जारी न करना जैसे कारनामे भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी निजी स्कूलों के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की परीक्षा में जिला सिरसा से 2548 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से महज 1070 बच्चे ही सफल हो पाए। ये सफल बच्चे भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उपरोक्त सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों द्वारा प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग का पुतला फूंका जाएगा और धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल कुमार बत्तरा, परमजीत, गुरविंद्र कौर, प्रवीन कुमार, विजय कुमार, गीतांजलि शर्मा, कविता रानी, रिंपल सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।