फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13 thousand cash stolen from closed house

बंद मकान से 13 हजार की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
13 thousand cash stolen from closed house
सिरसा। गांव सादेवाला में एक बंद मकान से चोर अलमारी के ताले तोड़कर पर्स में पड़ी 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाम को मकान मालिक घर आया तो उसे घटना का पता चला। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भूपिंद्र सिंह ने बताया कि वह पंजाब के गांव सेखू का निवासी है और फिलहाल गांव सादेवाला में एक किराये के मकान में रहता है। वह सोलर प्लांट में नौकरी करता है। उसने बताया कि 10 जून की सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। पीछे से चोरों ने इसी का फायदा उठाकर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे में बनी अलमारी में रखे पर्स से 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाम को जब वह ड्यूटी से लौटा तो उसे घटना का पता चला, जिस पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed