फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   129 permanent employees including staff nurse and LT will be found, health services will improve

स्टाफ नर्स और एलटी समेत 129 स्थायी कर्मचारी मिले, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
129 permanent employees including staff nurse and LT will be found, health services will improve
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग को 129 स्थायी कर्मचारी मिले हैं। इन कर्मचारियों को 15 दिनों के अंदर आवंटित हुए स्वास्थ्य केंद्र में कार्यभार ग्रहण करना है। नए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ज्वाइनिंग के बाद ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पहले से बेहतर होंगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबे समय से कर्मचारियों की काफी कमी थी। करीब 50 फीसदी कर्मचारियों के सहारे ही मरीजों को सुविधा दी जा रही थी। इस कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, क्लर्क, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संकट काल के दौरान कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन मार्च के अंत में सभी को रिलीव कर दिया गया था। इसके कारण स्वास्थ्य सुविधाओं पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। ऐसे में अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति होने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ मरीजों को इसका काफी लाभ मिल पाएगा। संवाद
विज्ञापन

-------
इन पदों पर मिले हैं कर्मचारी
पद, संख्या
स्टाफ नर्स, 75
एएनएम, 30
लैब टेक्नीशियन, 10
क्लर्क, 11
ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, 3
ज्वाइनिंग के लिए 15 दिन का मिला है समय
नव नियुक्त सभी 129 कर्मचारियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ज्वाइनिंग के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। कुछ कर्मचारियों के मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। जबकि कई अभी तैनाती स्थल बदलवाने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की थी भारी कमी
जिले के नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर कर्मचारियों की भारी कमी थी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में पहले से तैनात कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया था। हालांकि अभी डॉक्टर व फार्मासिस्ट नहीं मिलने के कारण परेशानी से जूझना होगा।

मुख्यालय की ओर से 129 स्थायी कर्मचारियों के नियुक्ति की सूचना मिली है। इनमें लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, एएनएम, डाटा ऑपरेटर व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कुछ कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जबकि कुछ अभी मेडिकल परीक्षण समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर रहे हैं।
डॉ. राजेश चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed