{"_id":"6574ab1d92246fe24d004b46","slug":"120-doctors-remained-on-strike-in-the-district-patients-shivered-in-the-cold-for-two-hours-sirsa-news-c-128-1-slko1008-11400-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में 120 चिकित्सक रहे हड़ताल पर, दो घंटे ठंड में ठिठुरते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में 120 चिकित्सक रहे हड़ताल पर, दो घंटे ठंड में ठिठुरते रहे मरीज
विज्ञापन
नागरिक अस्प्ताल में दवाई लेने के लिए इंतजार करते हुए आमजन
सिरसा। जिले के नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों ने शनिवार को दो घंटे ओपीडी नहीं देखी। इस कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह नौ बजे ही आकर पर्ची कटवाने के बाद चिकित्सक के कक्ष के बाहर बैठे मरीज ठिठुरते हुए इंतजार करते रहे। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। जिले में करीब 120 चिकित्सक हड़ताल पर रहे।
नागरिक अस्पताल में काली पट्टी बांधकर डाॅ. आरके दहिया, डाॅ. अर्चना अग्रवाल, डाॅ. पंकज, डाॅ. पवन सहित अन्य चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चिकित्सकों की हड़ताल से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि कुछ समय पूर्व एसोसिएशन ने सरकार को अपनी मांगों संबंधी एक मांग पत्र दिया था। सरकार ने एसोसिएशन की मांग को मानने से मना कर दिया था। ऐसे में समय से लंबित मांगों को लेकर राज्य कमेटी हरियाणा सिविल सर्विस मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर नौ दिसंबर को दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल कर ओपीडी बंद रखी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एसोसिएशन की तरफ से फिर से बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
ये हैं चिकित्सकों की प्रमुख मांगें
- विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अतिरिक्त इंसेंटिव का प्रावधान किया जाए।
- चिकित्सकों के लिए एक विशेष कैडर का गठन किया जाए।
- हर चिकित्सक को 10 साल में पदोन्नति दी जाए।
- गतिशील सुनिश्चित कैरियर प्रगति लागू हो।
- पीजी करने वाले चिकित्सकों की बाॅन्ड राशि को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख रुपये किया जाए।
- एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए।
700 के करीब ओपीडी आई
शनिवार को आम दिनों के मुकाबले ओपीडी की संख्या कम रही है। आम दिनों में जहां 900 से 1000 के बीच ओपीडी रहती है, वहीं शनिवार को 700 के करीब ओपीडी रही। मरीजों को अस्पताल आने के बाद जानकारी मिली कि चिकित्सक दो घंटे तक हड़ताल पर हैं। ऐसे में वे अस्पताल परिसर में बैठे नजर आये।
विज्ञापन
डबवाली में चिकित्सकों ने दो घंटे नहीं देखी ओपीडी
शहर के चौटाला रोड स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार की सुबह चिकित्सक सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहे। डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचे सभी चिकित्सकों ने एसएमओ डॉ. सुखवंत सिंह हेयर, सेकेंड एसएमओ डॉ. सुदीप गोयल के नेतृत्व में हड़ताल शुरु कर दी। मरीज चिकित्सकों के केबिन के बाहर बैठे इंतजार करते रहे। हड़ताल के चलते आस-पास के गांवों से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अरोड़ा, डॉ. शैली अरोड़ा, डॉ. हरसिमरनजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. विकास बांसल, डॉ. गौरव बांसल मौजूद रहे।