फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 thousand rupees and goods stolen from clothes shop

Sirsa News: कपड़े की दुकान से 12 हजार रुपये व सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
12 thousand rupees and goods stolen from clothes shop
सिरसा। शहर के चत्तरगढ़ पट्टी क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान से चोर 12 हजार रुपये सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में दुकान संचालक विजय कुमार ने बताया कि 16 फरवरी की रात्रि को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात्रि को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 12000 रुपये , 23 सूट, रजाइयों के 10 कवर व आठ रजाई चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान पर गया तो घटना का पता चला। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस में महिला के बैग से नकदी व आभूषण से भरा पर्स चोरी

सिरसा। भादरा से सिरसा आ रही बस में महिला के बैग से शातिर चोरों ने नकदी व आभूषण वाला पर्स चोरी कर लिया। नाथूसरी कलां गांव के पास जब महिला ने बैग संभाला तो उसे घटना का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव पुनसीसर निवासी संतोष ने बताया कि वह दोपहर 1.10 पर भादरा से सिरसा के लिए बस में सवार हुई थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग थे। एक बैग में नकदी व आभूषण पर्स में रखे हुए थे। बस में किसी शातिर व्यक्ति ने उनके बैग से पर्स निकाल लिया। पर्स में 15 हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी सोने, रखड़ी, मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठी, पाजेब थी। नाथूसरी कलां के निकट उन्होंने बैग संभाला तो घटना का पता चला, जिसपर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed