फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12.50 lakh fraud

जर्मनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर 12.50 लाख ठगे

Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
12.50 lakh fraud
रानियां थाना क्षेत्र के गांव करीवाला निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा 12.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही चार लोगों दलबीर सिंह, गुरु दर्शन सिंह, सेवा सिंह व करतार कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव करीवाला निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व उक्त चारों लोगों ने उसके बेटे को जर्मनी भेजकर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। बार-बार कहने पर वह उनके झांसे में आ गया और 12.50 लाख रुपये में बातचीत हो गई। धीरे-धीरे कर चारों को उसने 12.50 लाख रुपये की राशि दे दी। लेकिन काफी समय तक इन लोगों ने उसके बेटे को जर्मनी नहीं भेजा। कई बार इनसे बात की तो टाल-मटोल करते रहे। सख्ती करने पर चारों ने कहा कि उन्होंने तो ठगी करनी थी। यही नहीं पैसे वापस मांगने व इस बारे किसी को शिकायत करने पर चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने रविवार को रानियां थाने में चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एसआई जगदीश राज ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को काबू कर पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed