फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा में चार वर्षीय बच्ची के काटे बाल

सिरसा में चार वर्षीय बच्ची के काटे बाल

Sat, 05 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में चार वर्षीय बच्ची के काटे बाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। अब मेला ग्राउंड निवासी चार वर्षीय बच्ची के बाल कटने की घटना सामने आई है। उधर रानियां के वार्ड आठ में रात को एक 80 वर्षीय वृद्धा के बाल कट गए। घटना के बाद महिला भयभीत है। दूसरी ओर गांव मांगेआना में एक महिला के बाल कट गए जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मेला ग्राउंड की गली नंबर दो निवासी दीपक कुमार की बेटी जिया अपनी माता व परिवार की एक अन्य लड़की के साथ घर पर सोई हुई थी। शुक्रवार सुबह उठकर जब देखा तो जिया के बाल कटे हुए थे। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के पिता के बयान दर्ज किए। घटना के बाद से बच्ची और उसके परिजन सहमे हुए हैं। फिलहाल इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
विज्ञापन

उधर रानियां के वार्ड आठ में रात को एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के बाल कट गए। बाल कटने के बाद से ही महिला भयभीत है।
बीती रात रानियां के सुलतानपुरिया मार्ग पर स्थित 80 वर्षीय महिला इंदो बाई पत्नी बलवंत सिंह के बाल कट गए। महिला के बेटे अशोक कुमार ने बताया कि उसकी माता परिजनों पास सो रही थी। रात को करीब साढ़े 11 बजे वह चिल्लाने लगी कि कोई उसके बाल काट रहा है। यह सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने देखा तो उसकी माता के बाल कटे हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को गली में बाइक पर जाते हुआ देखा था जो कुछ दूरी पर जाकर दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर गुलाबी रंग की ऊन मिली है। इस घटना के बाद मौहल्ले में भय का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सिरसा में बच्ची के काटे बाल, रानियां और मांगेआना में भी कटी चोटी
फोटो:04एसआईआरपी34:रानियंां में चारपाई पर लेटी महिला जिसके बाल काटे गए।


मांगेआना में दिन-दिहाड़े महिला की चोटी कटी
डबवाली। उपमंडल के आसपास के गांवों में चोटी कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिन-दिहाड़े उपमंडल के गांव मांगेआना में एक महिला की चोटी कट गई। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों ने अपने घरों से निकलना ही बंद कर दिया है।

जानकारी अनुसार गांव की विवाहिता पिंदर कौर पत्नी बूटा सिंह सुबह करीब 10 बजे अपने घर के आंगन में बैठी बर्तन साफ कर रही थी कि इसी दौरान उसने अपने घर में दो महिलाओं के साये दिखाई दिए, जिन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहने हुए थे। उसने घबराकर शोर मचाया तो उसके देवर सतनाम सिंह ने पहुंचकर उसे संभाला। उसने देखा कि पिंदर कौर ने अपने दोनों हाथों से अपना गला पकड़ रखा था और वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि एक महिला उसका गला दबा रही है और दूसरी महिला उसकी चोटी काट रही है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, लेकिन उन्हें उसके घर में कुछ भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने आसपास उन दो महिलाओं की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। जब उन्होंने पिंदर कौर को संभाला तो देखा कि उसकी चोटी के बाल कटे मिले। घटना के बाद उनके घर में गांववासियों का तांता लग गया और दिन-दिहाड़े हुई इस घटना के बाद गांव की महिलाएं व युवतियां सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed