{"_id":"59612c564f1c1bcc478b46e7","slug":"11499540566-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा स्टेशन में सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा स्टेशन में सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं रेलवे
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
बीकानेर मंडल के एडीआरएम जीएस भंवरिया ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम का निरीक्षण मात्र औपचारिकता भर दिखा क्योंकि पौधरोपण के बाद वे सीधा स्टेशन अधीक्षक के बगल वाले कमरे में जाकर बैठ गए और स्टेशन को चकाचक देखकर रेलवे अधिकारियों की पीठ थपथपा दी। एडीआरएम से बातचीत के बाद ये बात साफ हो गई कि सिरसा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर रेलवे विभाग संजीदा नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे व मेटल डिटेक्टर लगाने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। ये चीजे बडे़ शहरों के स्टेशनों लिए मंत्रालय द्वारा दी जाती है न कि सिरसा जैसे छोटे शहरों के लिए। एडीआरएम को जब बताया गया कि सिरसा स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आते हैं ऐसे में उन पर निगरानी और जांच के लिए कोई आधुनिक संसाधन रेलवे अधिकारियों व आरपीएफ के पास नहीं। इसके जवाब में एडीआरएम ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार किया जा सकता है। कुछ संस्थाओं ने इस सहयोग के लिए हां भरी है। मंजूरी मिली तो ये कार्य जल्द किया जाएगा। निरीक्षण को लेकर एडीआरएम रेलवे अधिकारियों से संतुष्ट नजर आए, उन्होंने कहा कि स्टेशन पर साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शौचालयों की दशा में ठीक है और यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि अभी सिरसा से कोई अतिरिक्त लंबे रूट की रेलगाड़ी चलाने की योजना नहीं है, लेकिन जब हिसार में वाशिंग लाइन शुरू हो जाएगी तो इस दिशा में रेलवे विभाग विचार करेगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य चल रहे हैं वो ठीक हैं, लेकिन इसमें सुधार की संभावना है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह सहित रेलवे के अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
क्वालिटी जांचने का निर्देश
रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल आने को लेकर जब एडीआरएम जीएस भंवरिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्टेशन पर खाद्य पदार्थ की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किए कि समय-समय पर खाद्य पदार्थां की जांच की जाए जिसका भी सैंपल फेल आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बंद पड़ा शौचालय खुलवाया
एडीआरएम के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उनसे शिकायतें की। एक शिकायत थी कि स्टेशन पर शौचालय काफी अरसे से बंद पड़ा है और उसमें सामान रखा हुआ है। ये शौचालय ऐसे लोगों के लिए बनवाया गया है जो खड़े नहीं हो सकते या बीमार हालत में हैं। एडीआरएम ने स्टेशन अधिकारियाें को निर्देश दिया कि तुरंत प्रभाव से शौचालय खुलवाया जाए। स्टेशन का पार्किंग का ठेके को लेकर एडीआरएम ने कहा कि रेलवे ने तीन बार पार्किंग का टेंडर निकला है लेकिन किसी ने ठेका लेने के लिए आवेदन नहीं किया। अब फिर से टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
वाटर कूलरों में नहीं होता पानी
निरीक्षण के दौरान एडीआरएम जीएस भंवरिया पूरे प्लेटफार्म में नहीं घुमे, अगर वे घुमते तो उन्हें पता चलता कि यहां लगे वाटर कूलर पानी के अभाव में खाली पडे़ हैं। जो भी यात्री वाटर कूलर में पानी पीने जा रहा था व मायूस ही हुआ। ठंडे पानी से गला तर करने के लिए यात्रियों को जीआरपी थाने के प्रवेश द्वार के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीना पड़ रहा है।
-------------------------------------
सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं रेलवे, मात्र औपचारिक दिखा एडीआरएम का निरीक्षण
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे एडीआरएम बोले,
सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर लगाने के लिए नहीं है बजट
सफाई को लेकर थपथपाई अधिकारियोें की पीठ, जरूरी सुधार के लिए दिए दिशा निर्देश
फोटो: 15 से 17: