फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1100 advocates submit effidevit

Sirsa News: 2882 में से 1100 अधिवक्ताओं ने जमा किए शपथ पत्र

Wed, 15 Jul 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
1100 advocates submit effidevit
सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव : आज शपथ पत्र जमा कराने का अंतिम दिन
विज्ञापन

इसके बाद गठित होगी चुनाव कमेटी, 11 सितंबर को होगा मतदान



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं की ओर से शपथ पत्र जमा कराने की प्रक्रिया जारी है। 16 जुलाई तक अधिवक्ता अपने शपथ पत्र जमा करा सकते हैं। 15 जुलाई तक करीब 1100 अधिवक्ता शपथ पत्र जमा करवा चुके हैं।
शपथ पत्र में अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वे वकालत के अलावा किसी अन्य व्यवसाय या नौकरी से जुड़े हुए नहीं हैं। बार एसोसिएशन के उप प्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत केवल वही अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे जो वकालत के अलावा कोई अन्य व्यवसाय नहीं करते हैं।
विज्ञापन

सिरसा बार एसोसिएशन में कुल 2882 सदस्य हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार चुनाव में करीब 1500 से 1600 अधिवक्ता ही मतदान कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई के बाद चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्र जमा कराने, नामांकन वापस लेने व नामांकन पत्रों की जांच की तारीख घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 11 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपरलेस ग्रीन कैंपेन से किया जाएगा प्रचार
इस बार चुनाव प्रचार के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को रैली, बड़ी सभा व पोस्टरबाजी करने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव प्रचार केवल पेपरलेस ग्रीन कैंपेन के माध्यम से किया जा सकेगा।
प्रधान पद पर मुकाबला रोचक होने की संभावना
इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नाम चर्चा में हैं। संभावित दावेदारों में वर्तमान प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, पूर्व प्रधान आदित्य राठौर, गुरप्रीत सिंह गिल, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर और सुरेंद्र जाखड़ के नाम प्रमुख हैं।

10 वर्ष का अनुभव जरूरी
उप प्रधान केवल कंबोज ने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 10 वर्ष का वकालत अनुभव जरूरी है। उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए पांच वर्ष तथा संयुक्त सचिव पद के लिए कम से कम तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed