फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 players from Sirsa will participate in Khelo India University Game

Sirsa News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में हिस्सा लेंगे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के 11 खिलाड़ी

Sat, 17 Feb 2024 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Feb 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
11 players from Sirsa will participate in Khelo India University Game
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के 11 विद्यार्थी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी खिलाड़ियों ने पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय के ये 11 खिलाड़ी 19 फरवरी को रवाना होंगे। वहीं इनके खेल 22 फरवरी से शुरू होंगे।
विज्ञापन

गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 की शुरुआत होगी। जिसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे और 20 खेल स्पर्धाओं होंगी। प्रतियोगिता में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के 11 खिलाड़ी चार खेलों में हिस्सा लेंगे। जिसमें से 5 महिला व 6 पुरुष खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टीम में 6 गोल्ड मेडलिस्ट शामिल
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से 11 खिलाड़ियों की टीम खेलों में हिस्सा लेगी। जिसमें से 6 खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं इससे पहले ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में खेल कर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
बॉक्सिंग में प्रियंका, खुशबू और इशू गौतम अपने मुक्कों का दम दिखाएंगी। एथलेटिक्स में ज्योति और सपना भाग लेंगी। इसके अलावा कुश्ती में आरजू, वर्षा, अमनदीप और नरेश अपने विरोधियों को पटखनी देंगे। वहीं जूडो में विनय और कर्मवीर दांव पेंच लगाएंगे।



चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के 11 खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी 19 फरवरी को विश्वविद्यालय से रवाना होंगे।
- प्रो. अशोक कुमार मलिक, डायरेक्टर स्पोर्ट्स काउंसिल, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed