फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SI wife's death by train

ट्रेन से कटकर एसआई की पत्नी की मौत

Wed, 20 Nov 2013 08:28 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Wed, 20 Nov 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
SI wife's death by train

हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक (एसआई) की पत्नी ने मंगलवार देर शाम मेवला महाराजपुर फाटक के नजदीक ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह एक सप्ताह पूर्व हुए अपने अपहरण की वारदात से डरी हुई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दाह संस्कार रोहतक में किया जाएगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पलवल के थाना कैंप में तैनात एसआई जगबीर खत्री का परिवार सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में रहता है। मंगलवार शाम 6:30 बजे जगबीर की पत्नी ज्ञानवती घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। उधर, शाम के समय जीआरपी को सूचना मिली कि एक महिला का शव मेवला महाराजपुर फाटक के नजदीक रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। रात 9:30 बजे महिला के शव की पहचान एसआई की पत्नी ज्ञानवती के रूप में की गई।
विज्ञापन


जीआरपी के एएसआई किशन सिंह के मुताबिक, मृतका के पति जगबीर खत्री और सेक्टर-21डी में रहने वाले मृतका के भाई जगबीर (फरीदाबाद बिजली निगम में एसडीओ) ने बयान दिया है कि 12 नवंबर को ज्ञानवती का अपहरण हो गया था, जिससे वह डरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नवंबर की शाम हुआ था अपहरण
मृतका के पति जगबीर खत्री ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार 12 नवंबर को शाम के समय पार्क में घूमने के दौरान दो युवकों ने उसकी पत्नी ज्ञानवती का अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे कार में डालकर सेक्टर-28 के नजदीक आगरा नहर के कठपुला पुल पर ले गए थे और हत्या के इरादे से नहर में फेंक दिया था। थाना सेक्टर-31 में अपहरण व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था, लेकिन ज्ञानवती के अपहरण की यह कहानी पुलिस के आला अधिकारियों को कुछ जंच नहीं रही थी। जिसके बाद मामले की जांच सीआईए सेक्टर-30 को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed