फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Shock to Haryana BJP, Singer Kanhaiya Mittal will soon join Congress, he has brought Ram... he had sung a song

हरियाणा में भाजपा को झटका: गायक कन्हैया मित्तल जल्द कांग्रेस में होंगे शामिल, जो राम को लाए हैं...गाया था गाना

Sun, 08 Sep 2024 03:07 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा
अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पंचकूला विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अब, कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Shock to Haryana BJP, Singer Kanhaiya Mittal will soon join Congress, he has brought Ram... he had sung a song
गायक कन्हैया मित्तल - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गाने वाले कन्हैया मित्तल भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। आगामी कुछ दिनों में वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बताया जा रहा है कि मित्तल पंचकूला से भाजपा के टिकट के दावेदार थे, लेकिन यहां से दोबारा से ज्ञानचंद गुप्ता को टिकट दिया गया। भाजपा ने चुनावी कैंपेन में मित्तल ने खूब काम किया है और कई भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में ये गाना गाते हुए देखे गए हैं।

 



कन्हैया मित्तल खाटू श्याम बाबा और सालासर महाराज के भजन गाते हैं और मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। कन्हैया मित्तल ने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे दिल में कांग्रेस के लिए हमेशा से सॉफ्ट कॉर्नर है। वह भाजपा के साथ भी सनातन धर्म के लिए जुड़े थे और कांग्रेस में यही सोच रहेगी कि यहां भी सनातन के लिए काम किया जाए। मित्तल ने कहा कि उनकी हरियाणा में काम करने की इच्छा है। बात बनती है तो मैं हरियाणा में कांग्रेस के साथ काम करना चाहूंगा। वह किसी व्यक्ति विशेष के लिए काम नहीं कर सकते।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल के बदले सुर 4 सितंबर को ही सामने आ गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मुलाकात वाली तस्वीर पोस्ट की थी। इस पर लिखा था- बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद, जबकि इससे पहले कन्हैया सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुके हैं। इससे पहले, भाजपा के लिए गाने वाले रॉकी मित्तल भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed