{"_id":"453736c596a9a8c6d3189e8c4783fa63","slug":"sho-and-easi-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली के एसएचओ और ईएएसआई पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली के एसएचओ और ईएएसआई पर गिरी गाज
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने सिरसा जिले के डबवाली शहर थाना प्रभारी सहित एक ईएएसआई को लाइनहाजिर कर दिया है।
एसएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों के चलते की गई।
पंजाब के गांव बादल के विश्राम गृह में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई थी।
इसमें पंजाब पुलिस बठिंडा के अधिकारियों ने सिरसा के एसएसपी सौरभ सिंह से शहर डबवाली थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की।
एसएसपी सौरभ सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर थाना प्रभारी महा सिंह रंगा और उनके रीडर ईएएसआई राजकुमार को लाइनहाजिर कर सिरसा भेज दिया।
इंस्पेक्टर भारतेंद्र सिंह ढिल्लों को शहर थाना डबवाली का नया प्रभारी नियुक्त कर दिया। शुक्रवार को ही ढिल्लों ने अपना कार्यभार संभाल लिया।
क्या था मामला
शहर थाना पुलिस ने अक्तूबर माह में बठिंडा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 307 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि वह टोहाना से बठिंडा पहुंचा था। बस अड्डे के पास उसे एक व्यक्ति ने आवाज लगाई और वहां खड़ी एक सफेद रंग की गाड़ी में बैठने के लिए कहा।
गाड़ी में सवार होते ही चालक ने गाड़ी डबवाली की ओर भगा ली। गोल चौक पार करके गाड़ी सिरसा रोड़ की ओर दौड़ा ली।
बाद में उसे नीचे उतारकर कार सवारों ने उस पर गोली दाग दी और डबवाली की ओर भाग गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने 11 नवंबर 2013 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
रिपोर्ट में पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए मामले को बंद कर दिया जाए, लेकिन पंजाब पुलिस मामले की जांच को संदिग्ध मान रही है।
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव बादल में आयोजित इंटर स्टेट मीटिंग में उपरोक्त मामले को उठाया।