फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sectorwasi landed against cell tower

मोबाइल टावर के खिलाफ उतरे सेक्टरवासी

Thu, 05 Dec 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Thu, 05 Dec 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sectorwasi landed against cell tower

पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सेक्टर-तीन  निवासी सड़क पर उतर आए। निवासियों ने इस दौरान हुडा व मोबाइल कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

इस दौरान कंपनी के अधिकारियों की ओर से जबरन टावर लगाने का प्रयास किया गया तो निवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को जेसीबी सहित सेक्टर के बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान सेक्टर में अफरा तफरी का मौहाल रहा। विरोध की जानकारी के बाद हुडा के जेई व एसडीओ मौके पर पहुंचे। जिन्हें मौके पर सेक्टर वासियों का विरोध पत्र सौंपा गया। हुडा संपदा अधिकारी के नाम लिखे गए पत्र में लोगों ने सेक्टर के पार्क में मोबाइल टावर न लगने देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इस मसले पर सेक्टरवासियों को बातचीत के लिए जिला उपायुक्त ने बुलाया है। सेक्टरवासी देवी सिंह, संतोष चौधरी, पुनीत गुप्ता, गौरव शर्मा एवं मदन झा ने बताया कि वहां 36-36 वर्गगज के प्लॉटों पर घर बने हैं। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी हुडा के पास है। सेक्टर के 4434 एवं 4435 नंबर मकान के बीच में 200 वर्ग गज का छोटा सा पार्क है। जिसमें बच्चों के लिए झूले  लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले पार्क में फाउंडेशन का काम किया जा रहा था। जिसकी जानकारी करने पर बताया गया कि यहां पर पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। लेकिन अब 100-100 फुट के टावर आ गए है। कंपनी के पास हुडा की ओर से अलॉटमेंट लेटर है। जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि टावर लगने वाली जगह पर नियमों के आधार पर काम किया जाएगा। टावर घनी आबादी में नहीं लगेंगे और इसे लेकर अगर निवासियों ने विरोध किया तो अलॉटमेंट रद्द होगा।

 
इस मसले पर लोगों ने हुडा संपदा अधिकारी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने कंपनी को टावर न लगाने का निर्देश दिया था। उसके बावजूद बार-बार कंपनी की ओर से टावर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, हुडा संपदा अधिकारी सतपाल सिंह ने टावर लगाने से मना कर दिया है। उन्होंने दो अधिकारियों को इस मामले पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी है। उल्लेखनीय है कि मोबाइल फोन सेवा प्रदाता एक कंपनी इन दिनों शहर में 4जी सेवा देने के लिए टावर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed