फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Zoo's family will increase, hippopotamus will come from Africa

Rohtak News: चिड़ियाघर का बढ़ेगा कुनबा, अफ्रीका से आएगा दरियाई घोड़ा

Mon, 18 Nov 2024 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Zoo's family will increase, hippopotamus will come from Africa
17सीटीके15..तिलियार ​स्थित लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों का निर्माण करते मजदूर। संवाद 17सीटीके16
रोहतक। तिलियार लघु चिड़ियाघर में बीते कुछ दिनों में वन्य जीवों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे ही पर्यटकों को लुभाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन अफ्रीकी दरियाई घोड़ा लाने की तैयारी में है। यहां दुनिया के एक से बढ़कर एक आकर्षक वन्य जीव लाए जा रहे हैं। इसको लेकर बाड़ों के मरम्मत करने के अलावा नए बाड़े और ग्लास केज का निर्माण कराया जा रहा है। नए वर्ष पर दरियाई घोड़ा लाने की संभावना है। इसके आने के बाद चिड़ियाघर के कुनबे में एक और विदेशी जीव शामिल हो जाएगा। बीते दिन कॉमन मार्मोसेट और स्लो लोरिस जैसे जीवों के आगमन से लघु चिड़ियाघर की रौनक बढ़ गई। इसके कारण दूर-दराज से पर्यटक इन दुर्लभ जीवों को देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




रविवार को 4 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
रविवार को अवकाश के दिन काफी संख्या में पर्यटक लघु चिड़ियाघर पहुंचे। पर्यटकों का स्वागत शुतुरमुर्ग और भालू ने किया। आगे बढ़ते हुए तेंदुआ और कई तरह हिरणों की प्रजाति नजर आई। इसके आगे ग्लास केज और नाक्टर्नल हाउस (निशाचर घर) को देखते हुए मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुआ को देखा। इसके आगे बाघ और शेरों को पर्यटकों ने खूब निहारा। यहां बच्चे काफी उत्साहित दिखे। आज करीब 4 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन


यह वन्य जीव हैं मौजूद
शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ, घड़ियाल, मगरमच्छ, लकड़बग्घा, भेड़िया, सियार, घोरल, माउस डीयर, चौसिंगा, चिंकारा, सफेद हिरण, सांभर आदि के अलावा पक्षियों उल्लू, मकोय, सारस व शुतुरमुर्ग आदि पर्यटकों के खास पसंद हैं। इनके बाड़े और ग्लास केज के आगे सबसे ज्यादा पर्यटक समय बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आगामी दिनों में यहां वन्य जीवों में और बढ़ोतरी होगी। अच्छा महसूस हो रहा है कि हमारी मेहनत पर्यटकों खूब पसंद आ रही है। कई बाड़ों का कार्य किया जा चुका है। वहीं नए ग्लास केज का भी काम चल रहा है। जल्द ही वन्य जीवों के प्रेमियों को नए नए जानवर नजर आएंगे।
-राजेश कुमार, निरीक्षक, लघु चिड़ियाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed