फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yuva Morcha will take out bike rally in assembly constituencies, new voter conference will be held

Rohtak News: विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालेगा युवा मोर्चा, होंगे नवमतदाता सम्मेलन

Mon, 06 May 2024 04:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Yuva Morcha will take out bike rally in assembly constituencies, new voter conference will be held
रोहतक।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए पूरा कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत विधानसभा स्तर पर बाइक रैली और नवमतदाता सम्मेलन किए जाएंगे। यह फैसला रविवार को भाजपा के प्रांतीय कार्यालय मंगल कमल में हुई युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसमें प्रदेश के सभी जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष भी शामिल रहे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की।
मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, राजस्थान के खाद्य एवं आपूर्ति कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश मंत्री राहुल राणा एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी और आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई ने युवाओं को जीत का मूलमंत्र दिया। संगठन महामंत्री ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ हैं। फिलहाल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 24 घंटे मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए संगठन का काम सर्वोपरि होना चाहिए।
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 मई को प्रत्येक बूथ पर 5 बाइकों के साथ प्रत्येक विधानसभा में बाइक यात्रा निकाली जाएगी। 15-17 मई को प्रत्येक विधानसभा में 1500 नवमतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 19-21 मई को युवा मोर्चा की ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोकसभा की सभी दस सीटें पिछली बार से ज्यादा अंतर से जिताने का लक्ष्य युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया। रोहतक लोकसभा प्रभारी ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा सीखने के अवसर मिलते हैं। आपको सदैव सकारात्मकता के साथ काम करना चाहिए। सच्चे मन से मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी जरूर आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो संदीप यादव, नवीन बंटी, संदीप सजूमा, पर्व शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ. रमा बल्हारा, सन्नी नारा, आदित्य धनखड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed