Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth were used in Congress, BJP took it forward: Naib

कांग्रेस में युवाओं का इस्तेमाल हुआ, भाजपा ने आगे बढ़ाया : नायब

Wed, 28 Aug 2024 04:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Youth were used in Congress, BJP took it forward: Naib
रोहतक। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को युवा सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यहां एबीवीपी व विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं काे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए देश की उन्नति में भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कांग्रेस में युवाओं का इस्तेमाल हुआ। उनके हित में काम नहीं हुए। प्रदेश में युवाओं को कौशल देकर आगे बढ़ाया है। युवाओं को अपना काम शुरू करने लायक बनाया है। यहां युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नौकरी देकर विश्वास बनाया है। आम परिवार का बच्चा भी अब एचसीएस अधिकारी लगने लगा है। पार्टी युवाओं का सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है। पूर्व सरकारों में युवाओं में हीन भावना बन गई थी। भाजपा के प्रयास से खेलों में युवा नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। युवाओं का पार्टी में विश्वास बढ़ा है, इसलिए विभिन्न संगठनों से जुड़े युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

भाजपा केवल बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है
सीएम ने कहा कि हमारा युवा खेलों में ही नहीं, राजनीतिक में भी हिस्सा लें। उद्योग लगाने वाले युवा राजनीति में आएं। मैं खुद भी आम परिवार से हूं। पार्टी ने यहां पहुंचाया है। पूर्व सरकार ने लाखों युवाओं का जीवन बर्बाद किया है। राजनीति में मुख्यमंत्री का बेटा ही आगे आएगा तो वह परिवारवाद है। भाजपा ऐसा नहीं सोचती है। पार्टी केवल बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हमें पहले युवाओं को फिर किसान, नारी व गरीब को सशक्त और खुशहाल करना है। प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाना है। यह इन चारों के विकास से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको किसी समय जरूरत है तो किसी भी समय आकर मिल सकते हैं। किसी दलाल या अन्य की जरूरत नहीं है। उन्होंने युवाओं के लिए किए जाने वाले कार्यों के सुझाव भी संकल्प वैन में रखी पेटी में डालने का आह्वान किया। इन सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, राष्ट्रीय महामंत्री रोहित बहल, उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अक्षित दहिया, सन्नी नारा, गौरव गौतम समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बंगलूरू के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इसके लिए आम परिवारों के युवाओं को राजनीति में आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आम कार्यकर्ता नेताओं के लिए पर्चे लगाता है। वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचा। यह भाजपा की खासियत है कि साधारण कार्यकर्ता को जमीन से उठाकर ऊपर तक ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed