फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth's death, PGI doctors accused of negligence

युवक की मौत, पीजीआई के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Aug 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth's death, PGI doctors accused of negligence
रोहतक। पानीपत में रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पीजीआई में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। पानीपत निवासी अरुण(19) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर में परिजन घायल को लेकर पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे वार्ड नंबर पांच में शिफ्ट कर दिया। वार्ड में कुछ समय के बाद अरुण की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों ने उपचार करने की बजाय पहले कोरोना टेस्ट कराने पर जोर दिया। यही नहीं, हालात में सुधार न होने पर भी वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पीजीआई थाने के एसएचओ शमशेर सिंह ने कहा कि हादसे में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा होने की कोई सूचना नहीं है। न तो परिजनों की तरफ से और न पीजीआई प्रशासन की तरफ से कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed