{"_id":"670c45b51e187cefd0086c54","slug":"youth-returning-home-after-watching-ramlila-assault-firing-case-registered-against-seven-rohtak-news-c-198-1-fth1001-210489-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रामलीला देख कर घर लौट रहे युवक से मारपीट, फायरिंग, सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रामलीला देख कर घर लौट रहे युवक से मारपीट, फायरिंग, सात पर केस दर्ज
Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। क्षेत्र में रामलीला देख कर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करने के बाद फायरिंग की। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान धारूहेड़ा निवासी आनंद के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा निवासी आनंद ने बताया कि वह रामलीला देख कर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में हनुमान मंदिर के समीप दोस्त उसे छोड़कर अपने घर चला गया। जैसे ही वह अपनी गली की तरफ गया, उसी बीच एक युवक ने आकर उसे पीटना शुरू कर दिया और दूसरे ने चाकू से वार किया। तभी उनमें से एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। वह झुक गया जिससे गोली नहीं लगी। इस दौरान उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। धारूहेड़ा पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।