Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Youth jammed five places in protest against Agneepath, farmers got toll free for four hours
{"_id":"62b0ce480050462a984d8e4b","slug":"youth-jammed-five-places-in-protest-against-agneepath-farmers-got-toll-free-for-four-hours-rohtakcity-news-rtk650109966","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने लगाया पांच जगह जाम, किसानों ने फ्री करवाए चार घंटे टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने लगाया पांच जगह जाम, किसानों ने फ्री करवाए चार घंटे टोल
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
गरनावठी मोड़ पर जाम लगाते युवा। संवाद
Link Copied
रोहतक। सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में भारत बंद के दौरान सोमवार को जिले में युवाओं ने जहां पांच जगह जाम लगाया, वहीं मकड़ौली व मदीना टोल पर किसानों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक धरना दिया। साथ ही वाहनों के लिए टोल फ्री रखा।
विज्ञापन
जिले में अग्निपथ के विरोध में लगातार प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार सुबह दर्जनों युवा गरनावठी के पास सड़क पर एकत्रित हो गए। अवरोधक डालकर रोड को जाम कर दिया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि रोहतक-झज्जर रोड पर करौंथा के पास युवा एकत्रित हो गए हैं और रोड जाम की तैयारी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवाओं को रोड जाम न करने के लिए समझाया। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सुनारिया बाईपास पर युवाओं ने रोड जाम कर दिया। यहां भी पुलिस ने ज्यादा देर तक जाम नहीं लगने दिया। इसके अलावा महम में निंदाना गांव के पास गोहाना-महम मार्ग, रोहतक-भिवानी मार्ग पर भाली के पास भी थोड़ी देर के लिए युवाओं ने रोड जाम कर अपना विरोध व्यक्त किया। वहीं, भाकियू नेता गुरनाम चढ़ूनी गुट के किसान दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मकड़ौली टोल पर एकत्रित हुए। वहीं पर दोपहर 3 बजे तक धरना देते हुए किसानों ने टोल फ्री करवा दिया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। तीन बजे के बाद किसान शांतिपूर्ण ढंग से लौट गए।
मकड़ौली टोल फ्री कराने के बाद धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।