{"_id":"6a4d6bbfc0f743adaf051e0c","slug":"youth-from-bihar-arrested-six-months-later-for-the-murder-of-a-youth-from-up-rohtak-news-c-17-roh1019-884668-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यूपी के युवक की हत्या के आरोप में छह माह बाद बिहार का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यूपी के युवक की हत्या के आरोप में छह माह बाद बिहार का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। सांपला में छह माह पहले यूपी के बदायूं जिले के गांव सराय मुडिया खागी थाना मुजरिया निवासी रजनेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने बिहार के चक्की विहार निवासी मुकेश माली उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अदालत में पेश कर आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बदायूं जिले के गांव सराय मुडिया निवासी रामखिलाड़ी ने शिकायत दी थी कि उनके पांच लड़के व एक लड़की हैं। बड़ा बेटा रजनेश अक्तूबर 2025 में घर से सांपला खंड के गांव इस्माईला स्थित कंपनी में नौकरी करने आया था। 30 अक्तूबर को उनको सूचना मिली कि रजनेश की मौत हो गई है।
वे सांपला आए और शव लेकर गांव चले गए। वहां पर अंतिम संस्कार कर दिया। उनको पता लगा है कि उसके बेटे की झारखंड स्थित देवघर जिले के गांव गढ़इया निवासी रणजीत, असम के गांव वालू गढ़ी निवासी सुजलका व बिहार के चक्की विहार निवासी मुकेश माली उर्फ मुन्ना ने मिलकर हत्या की है। साथ ही, सबूतों को मिटा दिया। सोमवार को सांपला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।