फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man took away old man's ring by pretending to play with Rs 100

Rohtak News: 100 रुपये का खेल दिखाकर बुजुर्ग की अंगूठी ले गए युवक

Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Young man took away old man's ring by pretending to play with Rs 100
रोहतक। झज्जर जिले के गांव डीघल गांव से रोहतक आए बुजुर्ग पारित सिंह को 100 रुपये का खेल दिखाकर तीन युवक सोने की अंगूठी ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गयाहै।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पारित सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी बेटी संतोष से मिलने रोहतक आया था। बस स्टैंड से लाढ़ोत रोड पर जाने के लिए बाहर आया। वहां एक युवक की बाइक पर लिफ्ट ले ली। थोड़ी दूरी पर जाते ही युवक ने बाइक रोक दी। दो लड़के और आ गए। गली में ले जाकर उसे तीनों युवकों ने बातों में उलझा दिया। एक युवक ने 100 रुपये निकाले और आपस में खेल दिखाया। दूसरे युवक ने अपनी अंगूठी निकाल कर युवक को दे दी। पर्ची निकालने पर बोले, अंगूठी लगाने पर दूसरा युवक 15 हजार रुपये जीत गया। बोले, ताऊ तुम भी अंगूठी लगाओ। वह उनकी बाताें में आ गया। जैसे ही उसने अंगूठी निकाल कर दी, युवक लेकर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन युवक हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed