फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   X-ray facility at the civil hospital is out of order again.

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा फिर ठप

Thu, 05 Feb 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility at the civil hospital is out of order again.
04जेएनडी04: नागरिक अस्पताल में दिव्यांग जांच​ ​शिविर में चिकित्सकों के इंतजार में बैठे दिव्यांग
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार शाम को एक्स-रे सुविधा ठप हो गई जोकि बुधवार को भी बहाल नहीं हो पाई। इससे इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में एक्स-रे कराने पड़े। ऐसे में अस्पताल प्रशासन समाधान निकालने में विफल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 10 दिन पहले भी दो दिन तक एक्स-रे मशीन खराब रही थी। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक्स-रे मशीन काफी पुरानी हो चुकी है। इसके चलते बार-बार खराब हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि, अस्पताल में दो एक्स-रे की नई डिजिटल मशीन आनी हैं। उनके बाद ही स्थायी समाधान होगा। अस्पताल में रोजाना 1300 मरीजों की ओपीडी होती है जिनमें से 200 से अधिक मरीजों को एक्स-रे की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं, हड्डी टूटने, चोट लगने और अन्य गंभीर मामलों में एक्स-रे जांच करवानी जरूरी है लेकिन सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
सबसे चिंताजनक स्थिति रात के समय देखने को मिल रही है। सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों में आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल में रात को एक्स-रे की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को या तो रेफर किया जाता है या फिर निजी जांच केंद्रों में जाने को मजबूर होते हैं।
दिव्यांगों को दोपहर तक जांच के लिए करना पड़ा इंतजार
बुधवार को आयोजित दिव्यांग जांच शिविर भी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया। एक्स-रे सुविधा बंद होने के कारण शिविर में पहुंचे दिव्यांगों को बाहर निजी केंद्रों से एक्स-रे करवाने पड़े। वहीं एक विशेषज्ञ चिकित्सक की स्पेशल ड्यूटी दूसरी जगह लगने के कारण दिव्यांग मरीजों को दोपहर तक जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। दिव्यांग जांच शिविर हर सप्ताह आयोजित होता है लेकिन हर बार किसी न किसी अव्यवस्था के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है।
स्थायी समाधान निकालने में असमर्थ अस्पताल प्रशासन
दिव्यांग शिविर में आए तामीरदार जयभगवान ने बताया कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या का कोई स्थायी समाधान निकालने में असमर्थ नजर आ रहा है। न तो नई एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई है और न ही वैकल्पिक इंतजाम। दिव्यांग जांच शिविर में चिकित्सक भी समय से नहीं मिलते। अस्पताल में आकर पता चलता है कि चिकित्सकों की ड्यूटी कहीं दूसरी जगह लगी है। इस कारण यहां पर दिव्यांगों व उनके साथ आने वाले परिजनों को घंटों तक इंतजार कर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्जन
अस्पताल में एक्स-रे को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे। वह काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक्स-रे मशीन ठीक हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी। दिव्यांग जांच शिविर सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। कई बार एक विशेषज्ञ होने के कारण दूसरी जगह ड्यूटी लगने से परेशानी होती है। बुधवार को इस तरह की दिक्कत नहीं हुई। -डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद

04जेएनडी04: नागरिक अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर में चिकित्सकों के इंतजार में बैठे दिव्यांग

04जेएनडी04: नागरिक अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर में चिकित्सकों के इंतजार में बैठे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed