फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Writing stories with fours and sixes on the pitch of financial hardship

Rohtak News: आर्थिक तंगी की पिच पर चौके-छक्कों से लिख रही इबारत

Sat, 02 May 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Writing stories with fours and sixes on the pitch of financial hardship
25- निशात अफजा, ऑलराउंडर।

विज्ञापन
रोहतक। आर्थिक तंगी और अभाव के बीच जब हौसले बुलंद हों तो सफलता खुद पर खुद कदम चूमती है। यह कहानी है झारखंड के बड़गाईं की होनहार क्रिकेटर निशात अफजा की। ऑलराउंडर बेटी पिता के सीमित संसाधनों और गरीबी को पीछे छोड़ पिच पर नई इबारत लिख रही हैं। वह बल्लेबाजी बेहतर तरीके से करती हैं।
निशात रोहतक शहर में चल रही अंडर-17 राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड की टीम की ओर से पहली बार हिस्सा ले रही हैं। पिता अनवर आलम होमगार्ड के रूप में नौकरी करते हैं। घर की माली हालत ऐसी है कि कई बार दो वक्त की रोटी तक का इंतजाम नहीं हो पाता। इनकी दो बहनें और हैं। कोई भाई नहीं है।
विज्ञापन

पिता बेटी के किराये के लिए पैसे तक नहीं जुटा पाते हैं लेकिन बेटी ने विपरीत स्थितियों से कभी हारना नहीं सीखा। वह घर से दो किलोमीटर पैदल ही क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने जाती हैं। पिता की हल्की जेब को बेटी ने कभी बाधा नहीं बनने दिया। फिलहाल, निशात अपनी नानी के साथ रांची के बड़गाईं में रहकर क्रिकेट के गुर सीख रही हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने टैलेंट का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्रिकेटर बनने के लिए सपने के लिए छोड़ दिया था टेनिस
निशात ने बताया कि 2025 में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इससे पहले वह टेनिस खेलती थीं लेकिन क्रिकेटर बनने के सपने को साकार करते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह जिलास्तर पर सीनियर और अंडर-19 में टीम के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed