फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestlers protest Yogeshwar Dutt replied on the questions arising on the investigation report of the committee

Wrestlers protest: जांच रिपोर्ट पर उठ रहे सवालों पर योगेश्वर दत्त बोले- हमने गलत किया है तो हमें भी सजा मिले

Sun, 30 Apr 2023 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 09:57 PM IST
सार

बृजभूषण और कुश्ती खिलाड़ियों के प्रकरण में जांच रिपोर्ट पर उठ रहे सवालों का अमर उजाला से बातचीत में जांच कमेटी सदस्य योगेश्वर दत्त ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में इससे ज्यादा स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Wrestlers protest Yogeshwar Dutt replied on the questions arising on the investigation report of the committee
पहलवान योगेश्वर दत्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष व महिला पहलवान के विवाद में गंभीर आरोप लगे हैं। इसकी निष्पक्ष जांच हुई है। इस पर कोई भी सवाल उठा रहा है। इस मामले की जांच कराई जाए। यदि हमने गलत किया है तो हमें भी सजा मिले। यह कहना है ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त का। वे रविवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में जांच रिपोर्ट पर उठ रहे सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। इस बारे में कमेटी ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए काम किया है। अब कमेटी पर ही आरोप लग रहे हैं। खेल मंत्रालय चाहे तो इस मामले में रिपोर्ट दिखा कर आरोप लगाने वालों को संतुष्ट कर सकता है। इसके लिए पहलवानों की ओर से उनके पांच लोग आगे आ जाएं। रिपोर्ट बनी हुई है। संभव हो तो खेल मंत्रालय इस ओर संज्ञान ले। इस मामले में इससे ज्यादा स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा सकता है।
विज्ञापन


जांच कमेटी सदस्य एवं ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाने वाले नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने कमेटी की रिपोर्ट को मंदिर की घंटी बना दिया है, जो आता है उसे ही गलत ठहरा रहा है। यदि किसी को रिपोर्ट गलत लगती है तो वह सरकार से कहकर अलग कमेटी बनवाकर इसकी जांच करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर स्थिति को समझे जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाना गलत है। यह जांच रिपोर्ट खिलाड़ियों के बयान के आधार पर तैयार की गई। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह की शंका का सवाल ही नहीं उठता।


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी। अब पुलिस जांच करेगी। पुलिस को जांच के बाद गिरफ्तारी करना जरूरी लगेगा तो वह भी होगी। कमेटी का काम जांच करना व रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपने का था। कमेटी किसी को दोषी या निर्दोष करार नहीं दे सकती है। किसी को सजा देने का काम कोर्ट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed