फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Worshippers offered prayers in mosques and prayed for peace.

Rohtak News: मस्जिदों में नमाजियों ने अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

Sat, 21 Mar 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Worshippers offered prayers in mosques and prayed for peace.
रेवाड़ी। जामा म​स्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद
रेवाड़ी। मस्जिद के इमाम मोहम्मद इस्माइल ने ईद की नमाज अदा कराकर अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटी रही और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई। गुड़ियानी की ईदगाह, खोल थाने के पास स्थित जामा मस्जिद और शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में लोग सुबह-सुबह नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन


शहर की सबसे बड़ी मस्जिद राजीव नगर धक्का बस्ती स्थित पीर बाबा वाली मस्जिद में सुबह से ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मस्जिद में विशेष सजावट की गई थी और सभी स्थानों पर सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। यहां
विज्ञापन

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर और शुभकामनाएं देकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और बुजुर्गों ने मिठाइयां बांटी और आसपास के लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर लोग समाज में भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश भी देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौराम समाज के प्रधान मुबीन खान, हाजी सलामुद्दीन चौहान, मस्जिद के खजांची पप्पू खान, सुभान खान, मिनहाज खान, मास्टर नूर मोहम्मद, मजीद खान, सुल्तान खान, आनंद, परवीन, दीन मोहम्मद, शानू, सलामत, शाहरुख, खुर्शीद, सद्दाम, परवेज, डॉ. इस्माइल और वकील खान शामिल रहे।

रेवाड़ी। जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

रेवाड़ी। जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed